फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prime minister narendra modi in bathinda of punjab

मोदी बोले- पाक को दिखा दी है ताकत, देश में भी नहीं चलेगा काला कारोबार

Thu, 09 Mar 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 09 Mar 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi in bathinda of punjab
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बठिंडा में 926 करोड़ की लागत से बनने वाले एम्स का नींव रखा। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं पाकिस्तान के आवाम से कहना चाहता हूं कि ये हिंदूस्तान है। जब आपका एक सैनिक मरता है तो करोड़ों भारत वासियों का आंसू निकलता है। लड़ना है भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ो, आतंक के खिलाफ लड़ो। पाकिस्तान की जनता को हुकुमरानों से हिसाब मांगना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया था। हमने अपनी सेना की ताकत का उन्हें एहसास करवा दिया।'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 
- काला कारोबार अब देश में नहीं चलेगा।
- ईमानदारों के अच्छे दिन लाने के लिए सरकार ने कालेधन के खिलाफ कड़ा फैसला लिया है।
- ईमानदार लोग कष्ट झेलकर नोटबंदी के फैसले के पक्ष में हैं।
- लोगों की समस्या कम करने के लिए सरकार ई-पेमेंट, प्लास्टिक मनी, कैशलेस ट्रांजेक्शन पर ज्यादा जोर दे रही है।
- किसान अपने हाथ में मोबाइल का महत्व समझें।
देश में जितने परिवार हैं, उसके चार गुना मोबाइल यूजर हैं।
- इस जमाने में हमें टेक्नॉलजी के महत्व को समझना होगा।
- ई-पेमेंट से देश की आर्थिक व्यवस्था में पार्दर्शिता आएगी।

मैं किसानों के खेतों को पानी से लबालब करने का इरादा लेकर चल रहा हूं। पाकिस्तान में पानी चला जाए और दिल्ली में सरकारें सोती रहीं। किसान रोता रहा। अगर पानी मिल जाए तो मिट्टी सोना पैदा करे। इसके लिए दिल्ली में बैठी सरकार बादल के साथ कंधे से कंधा मिलकर चलने को तैयार है। भारत के हक का पानी किसी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाने देंगे। सिंधु नदी का पानी हिन्दुस्तान का है।
विज्ञापन


मुझे चुनाव के रिजल्ट से लेना देना नहीं है, बल्कि किसान भाइयों के भले से मतलब है। जिस खेत में जो फसल होती है उसका अवशेष अगर उसी जमीन में गाड़ दें तो वह जमीन के लिए खुराक बनेगी। जैसे धरती को पानी की प्यास लगती है, वैसे ही भूख भी लगती है। इसके लिए पराली उसके पेट में ही डाल दो। इसे जलाओ मत, ये आपकी संपत्ति है। अरबों खरबों की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सुनिए रैली का सीधा प्रसारण


 

दौरे से पहले मायूस दिखे अकाली भाजपा नेता

prime minister narendra modi in bathinda of punjab
प्रधानमंत्री मोदी
बठिंडा शहर से बाहर 926 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले  नैशनल हाईवे 54 किनारे बनने वाले इस एम्स से पंजाब के साथ डबवाली के लोगों को भी पूरा लाभ मिलेगा।

अगले 4 साल में इसका काम पूरा होने का दावा है। शहर से 32 किलोमीटर दूरी पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे, जहां पंजाब के राज्यपाल वीपीएस बदनोर, सीएम प्रकाश सिंह बादल उनका स्वागत करेंगे।

उसके बाद वे यहां 175 एकड़ में बनने वाले ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंस का शिलान्यास करेंगे। साथ ही यहां रैली को संबोधित करेंगे जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे।

इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सहित केंद्र पंजाब सरकार के नेता शामिल होंगे। वहीं वीरवार को केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल, ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की ओर से समागम की तैयारियों का जायजा लिया गया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए गठबंधन सरकार की ओर से उनके स्वागत में शहर में कोई भी होर्डिंग बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इसके चलते अकाली-भाजपा के नेता व वर्कर मायूस दिखाई दे रहे हैं।

इससे पहले जब बठिंडा में नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव से पहले आए थे तो अकाली भाजपा नेताओं की ओर से पूरे शहर में उनके स्वागत के लिए होर्डिंग बोर्ड लगाए गए थे।

एम्स का नींव पत्थर रखा

prime minister narendra modi in bathinda of punjab
नरेन्द्र मोदी
उनका संबोधन शुरू हो चुका है। जब पहले मैं लुधियाना आया था तो आपसे वादा किया था, जल्द बठिंडा आउंगा। आज वादा पूरा कर दिया। मोदी कहते हैं कि जिसका शिलान्यास हम रखते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं। कहीं तो लोगों को ये भी पता नहीं होता कि इसका उद्घाटन कब होगा।

मोदी कहते हैं कि जब पहले मैं लुधियाना आया था तो आपसे वादा किया था, जल्द बठिंडा आउंगा। आज वादा पूरा कर दिया। इससे पहले स्क्रीन पर एम्स की खासियतें बताई गईं। इससे पहले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल और भाजपा के प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने भी विचार रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed