फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prime minister, modi in chandigarh, Capital Complex, tour will help Heritage make

जानिए, प्रधानमंत्री मोदी के 21 को चंडीगढ़ दौरे के मायने

Sat, 16 Apr 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Apr 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
prime minister, modi in chandigarh, Capital Complex,  tour will help Heritage make
नरेंद्र मोदी
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। छुट्टियों के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह चंडीगढ़ में तीसरा दौरा है। प्रधानमंत्री के बार-बार दौरों ने लोगों की उम्मीद भी केंद्र सरकार से बढ़ा दी है। अभी तक की जानकारी के अनुसार 21 जून को योग दिवस पर खास कार्यक्रम कैपिटल कांप्लेक्स में होगा।
विज्ञापन


20 जुलाई को कैपिटल कांप्लेक्स के वर्ल्ड हेरिटेज साइट होने का फैसला आना है। इससे ठीक एक महीने पहले योग दिवस का कार्यक्रम रखा गया है। जिससे प्रशासन पूरे विश्व को कैपिटल कांप्लेक्स के खास होने का संदेश देना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसलिए कार्यक्रम का स्थल कैपिटल कांप्लेक्स रखा गया है। इसमें 30 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को सफल बनाने की जिम्मेदारी इस बार एडवाइजर परिमल राय के कंधों पर होगी।

 

अगले सप्ताह से ही दौरे को लेकर मीटिंग का दौर शुरू हो जाएगा। पहली बार कैपिटल कांप्लेक्स में इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ कैपिटल कांप्लेक्स देखने पहुंचे थे। लेकिन उस समय दोनों यहां 15 से 16 मिनट ही रुके थे। दोनों ने विधानसभा के मुख्यद्वार पर गले लगते हुए फोटो भी खिंचवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed