फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   price hike of petrol and desel: Transporters preparing to increased fares

2 जूट की रोटी अब महंगी, ट्रांसपोर्टर किराया बढ़ाने की तैयारी में

Thu, 02 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
price hike of petrol and desel: Transporters preparing to increased fares
ट्रांसपोर्टर

पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी, वहीं ट्रासपोर्टर भी किराया बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में खाने- पीने की चीजों के रेट भी बढ़ेंगे। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रेस सचिव संजीव दीवान का कहना है कि पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ गया है इसलिए भाड़ा भी बढ़ाना पड़ेगा।

विज्ञापन


उनका कहना है कि कम से कम उनके तो अच्छे दिन नहीं आए हैं। एक माह में तीसरी बार डीजल और पेट्रोल का रेट बढ़ रहा है। स्माल वेजिटेबल सेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज का कहना है कि पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ने से सब्जियों और फलों का रेट बढ़ना लाजमी है। इस समय किसान को भी कोई फायदा नहीं मिल रहा है।  रेट बढ़ रहे हैं, वह भाड़े के कारण ही बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि 10 रुपये किलो बिकने वाले प्याज में 6 रुपये किलो का किराया ही शामिल है। उधर, पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ने पर शहरवासियों में भारी रोष है।
विज्ञापन


कांग्रेस आज करेगी प्रदर्शन
भाजपा सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल और डीजल के रेट और सर्विस टैक्स बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने वीरवार को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि सेक्टर-22 के किरण सिनेमा मार्केट से आरोमा लाइट प्वाइंट तक प्रदर्शन किया जाएगा। छाबड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों का वादा कर लोगो को गुमराह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed