फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   President said - next time make Chandigarh number one in cleanliness

राष्ट्रपति बोलीं -अगली बार चंडीगढ़ को स्वच्छता में नंबर वन बनाएं

Sun, 09 Oct 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
President said - next time make Chandigarh number one in cleanliness
एयर शो देखते गण्यमान्य। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में 12वां स्थान लाकर चंडीगढ़ ने बहुत बड़ा सुधार किया है। अब प्रशासन और शहरवासियों को अगली रैंकिंग में पहला स्थान लाने का प्रयास करना चाहिए। यह बात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में कही। वायुसेना दिवस पर सुखना लेक पर एयर शो के बाद राष्ट्रपति को पंजाब राजभवन में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचीं। राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने चंडीगढ़ की जमकर तारीफ की। कहा कि शिवालिक की पहाड़ियों की गोद में बसा चंडीगढ़ देश की पहली प्लांड सिटी है। यह सुंदर शहर अर्बन प्लानिंग और मॉडर्न आर्किटेक्चर का श्रेष्ठ उदाहरण है। यहां के लोगों ने विज्ञान, खेलकूद, कला, मनोरंजन, उद्योग, प्रशासन और समाजसेवा आदि अनेक क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह रखा, यह अमर शहीद के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति
राष्ट्रपति ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का यह क्षेत्र देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। राव तुला राम, लाला लाजपत राय, शहीद भगत सिंह, सरदार उधम सिंह और इस क्षेत्र के असंख्य स्वाधीनता सेनानियों को वह नमन करती हैं। हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा गया है। यह सभी देशवासियों की ओर से अमर शहीद के प्रति कृतज्ञता और सम्मान की अभिव्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम सभी को काफी कुछ सीखने को मिला : बंडारू दत्तात्रेय
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रपति का आना गर्व की बात है। वह गरीब परिवार से उठकर इस सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं जो हम सभी के लिए सम्मान की बात है। हम सभी को उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि उन्होंने निमंत्रण भेजा और राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया। यह उनकी सरलता का पहला अनुभव है और इससे वह अभिभूत हो गए हैं। उन्होंने मौजूद लोगों को द्रौपदी मुर्मू द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।

राष्ट्रपति आज भी शहर में, यूटी सचिवालय की नई बिल्डिंग का करेंगी उद्घाटन
चंडीगढ़। एयर शो के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार रात चंडीगढ़ में ही रुकीं। उनके ठहरने की व्यवस्था पंजाब राजभवन में की गई थी। महामहिम रविवार को सुबह 10 बजे सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय की नई इमारत का उद्घाटन करेंगी। इमारत का काफी काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद वह 10.45 पर वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) जाएंगी और दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगी। वह पेक में ही 40 करोड़ के हॉस्टल का भी नींव पत्थर रखेंगी। कार्यक्रम के बाद वह सीधे एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed