फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   President Ram Nath Kovind will Attend Punjab Engineering College centenary celebrations in Chandigarh Today

महामहिम आज चंडीगढ़ में: पेक के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे राष्ट्रपति, पत्नी करेंगी पक्षीशाला का उद्घाटन

Tue, 16 Nov 2021 03:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Nov 2021 03:48 AM IST
सार

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सोमवार को पूरे दिन चंडीगढ़ सफाई से लेकर मरम्मत का कार्य चलता रहा। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर राजभवन, पेक और पक्षीशाला तक की सड़कों को दुरुस्त किया गया।

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind will Attend Punjab Engineering College centenary celebrations in Chandigarh Today
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सजा पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को शताब्दी समारोह मनाया जाएगा। इस समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी आ रही हैं। भारत की प्रथम महिला सुखना लेक से सटे पक्षीशाला का उद्घाटन करेंगी। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति और उनकी पत्नी 24 घंटे तक शहर में रहने के बाद बुधवार सुबह यहां से रवाना होंगे। शताब्दी समारोह के दौरान राष्ट्रपति कोविंद पेक में शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह पेक में बनाए गए सेंटेनरी हॉल का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


महामहिम के लिए सजा सिटी ब्यूटीफुल 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद की मेहमाननवाजी के लिए शहर तैयार है। राष्ट्रपति मंगलवार को पेक के शताब्दी समारोह में शाम 4:30 से 5:30 बजे तक रहेंगे। उनकी पत्नी सविता कोविंद सुखना लेक के पास नवनिर्मित पक्षीशाला का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति रात को शहर में ही रुकेंगे और अगले दिन वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सोमवार को पूरे दिन शहर की सड़कों की सफाई से लेकर मरम्मत का कार्य चलता रहा। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर राजभवन, पेक और पक्षीशाला तक की सड़कों को दुरुस्त किया गया। चौराहों पर लाल पट्टी बनाकर पैदल मार्ग बनाया गया है। प्रशासन और निगम के कर्मचारी डिवाइडरों की रंगाई-पुताई, रोड गलियों की सफाई, घास की कटाई में लगे रहे। 
वहीं, पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था और राष्ट्रपति के रूट पर वीआईपी फ्लीट के अभ्यास में लगे रहे। राजभवन और पेक तक भी वीआईपी फ्लीट का अभ्यास किया गया। इस दौरान चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। 

राजभवन की ओर जाने वाले मार्ग को भी कुछ देर के लिए बंद किया गया था। समारोह में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

भव्य पंडाल में 600 कुर्सियां, 300 मेहमान बैठेंगे
पेक की ओर से शताब्दी समारोह के लिए खुले मैदान में मुख्य मंच बनाया है। यहां विशाल टेंट लगाया गया है, जिसमें 600 कुर्सियां लगाई गई हैं, जिन पर 300 लोग बैठ सकेंगे। कोरोना मानकों का पालन करते हुए हर दूसरी कुर्सी पर एक व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था की गई है। पहली पंक्ति में वीआईपी बैठेंगे जबकि अन्य पंक्तियों में मेहमान। पेक ने अपने मुख्य गेट को आकर्षक ढंग से सजाया है। उम्मीद ये भी की जा रही है कि पेक को एनआईटी बनाने की दिशा में कोई कदम राष्ट्रपति की ओर से उठाया जा सकता है।

कोलकाता के फूलों से महका पेक कैंपस
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पेक की ओर से गेंदे समेत कई प्रजातियों के फूल कोलकाता से मंगवाए गए हैं। पूरा पंडाल फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा प्रयोगशाला और सभी दफ्तरों में भी फूलों से सजावट की गई है। पेक के सभी रास्तों पर लगे पेड़ों को भी फूलों व लाइटिंग से सजाया गया है। सेंटेनरी हॉल की सजावट कर रहे सेक्टर-19 से आए कारीगर ने बताया कि उनके साथ 20 कारीगरों की टीम लगी है। 200 से अधिक गमले भी लगाए जा रहे हैं।  


इन बातों का रखें ध्यान

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पेक में गेट नंबर दो से प्रवेश करेंगे। इस मार्ग से केवल वीआईपी मेहमानों को प्रवेश मिलेगा
  • गेट नंबर एक से अन्य मेहमान, विद्यार्थी, स्टाफ और शिक्षक आ-जा सकेंगे
  • पेक के छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों और जिन कर्मचारियों की इस समारोह में ड्यूटी नहीं लगी है, उनके मंगलवार को परिसर में घूमने पर प्रतिबंध रहेगा
  • दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों को अगर कोई जरूरी काम या इमरजेंसी होती है तभी एक नंबर गेट से बाहर जाने की अनुमति मिलेगी
  • अगर कोई विद्यार्थी इमरजेंसी में बाहर निकलता भी है तो उसे कॉलेज से जारी पहचानपत्र साथ में रखना अनिवार्य होगा 
  • विद्यार्थियों के लिए मेस खुली रहेगी, लेकिन पेक का बाजार मंगलवार को बंद रहेगा। पेक का गेट नंबर तीन सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरी तरह बंद रहेगा
  • आर्किटेक्चर कॉलेज के पास पार्किंग में सभी लोग खड़े कर सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed