{"_id":"56dd946d4f1c1b72168b4586","slug":"president-pranab-mukherjee-will-given-nari-shakti-award-to-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति आज हरियाणा को देंगे नारी शक्ति पुरस्कार-2015","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति आज हरियाणा को देंगे नारी शक्ति पुरस्कार-2015
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
- फोटो : file photo
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को हरियाणा को नारी शक्ति पुरस्कार-2015 देंगे। पिछले साल लिंगानुपात में सुधार के लिए प्रदेश को यह सम्मान दिया जा रहा है। यह पुरस्कार प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस ढेसी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 22 जनवरी, 2015 को पानीपत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इसके बाद प्रदेश ने लड़कियों एवं महिलाओं के कल्याण के लिए कई सराहनीय कदम उठाए।
विज्ञापन
पिछले 10 साल से भी अधिक समय में यह पहला ऐसा मौका है, जब लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। दिसंबर, 2015 में जन्म लिंगानुपात ने 900 के आंकड़े को पार किया है।
विज्ञापन