फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   present of salary increament to employees by chandigarh administration

पंजाब के बाद चंडीगढ़ में कर्मियों को मिला तोहफा, जानकर खुशी के मारे उछल पड़ेंगे

Wed, 22 Feb 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Feb 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
present of salary increament to employees by chandigarh administration
salary
पंजाब के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी अपने कर्मचारियों की सेलरी में इजाफा कर दिया है। अब अगली सेलरी बड़े हुए वेतन के हिसाब से मिलेगा। कर्मियों को 5 प्रतिशत सेलरी की बढ़ोतरी का तोहफा दिया गया है। फायनेंस सेक्रेटरी के फायनेंस एंड प्लानिंग ऑफिसर ने मंगलवार को सभी डिपार्टमेंट्स को चिट्ठी भेजकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


यह आदेश 1 जनवरी 2017 से प्रभावी होंगे। यानी कर्मचारियों को फरवरी में मिलने वाली जनवरी की सेलरी बढ़कर मिलेगी। प्रशासन ने इस बढ़ोतरी को अंतरिम राहत की ग्रांट का नाम दिया है। जिसके तहत कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका सीधा लाभ मिलेगा। पंजाब से चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा। बेसिक सेलरी का 5 प्रतिशत बढ़ाकर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सेलरी 15 हजार है तो उसको इसका 5 प्रतिशत यानी 750 रुपये पूरी सेलरी में जुड़कर मिलेंगे। इससे पहले पंजाब ने अपने कर्मचारियों को 5 प्रतिशत सेलरी बढ़ाने का तोहफा दिया था और यही आदेश अपनाने के लिए यूटी प्रशासन को भी चिट्ठी लिखी थी। उसी चिट्ठी के आधार पर प्रशासन ने पंजाब सरकार के फैसले को उसी रूप में अपना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीए के लिए अभी इंतजार
प्रशासन ने सेलरी बढ़ाकर कर्मचारियों को अंतरिम राहत तो दे दी है। लेकिन डीए की किस्त अभी तक जारी नहीं की है। पिछली तिमाही की किस्त अभी तक बकाया है। पंजाब ने भी अभी तक अपने कर्मचारियों को डीए नहीं दिया है। यूटी के कर्मचारी संगठन लगातार डीए जारी करने की मांग उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed