फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparing to call a syndicate meeting this month, members can boycott

इसी माह सिंडिकेट की बैठक बुलाने की तैयारी, सदस्य कर सकते हैं बहिष्कार

Mon, 02 Nov 2020 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Preparing to call a syndicate meeting this month, members can boycott
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से इसी माह में सिंडिकेट की बैठक बुलाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन इस बैठक का विरोध हो सकता है। जानकारों का कहना है कि पीयू प्रशासन बैठक ऑनलाइन करवाएगा। वहीं सिंडिकेट सदस्य शारीरिक रूप से उपस्थित होकर बैठक करवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नियमों के मुताबिक सिंडिकेट की बैठक हर माह होनी चाहिए, लेकिन कोरोना के कारण बैठक का क्रम बिगड़ रहा है। पिछले महीनों में बैठक बुलाई गई थी, लेकिन उसका भी बहिष्कार हुआ। कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। सिंडिकेट के सदस्य लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि अनलॉक- 5 शुरू हो गया है। अब बैठक बड़े हॉल में आयोजित की जानी चाहिए ताकि सभी मुद्दों पर बेहतर मंथन किया जा सके और निर्णय हो सकें। सूत्रों का कहना है कि पीयू प्रशासन ऑनलाइन ही बैठक बुलाएगा। ऐसे में सिंडिकेट के सदस्य उसमें उपस्थित नहीं होंगे। हालांकि तीन से पांच सदस्यों के आने की सूचना जरूर मिल रही है। सिंडिकेट की बैठक किस दिन होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। यदि ऑनलाइन बैठक में सदस्यों ने हिस्सा लिया तो भी हंगामा होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed