फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparing to build a forum to save heritage furniture

हेरिटेज फर्नीचर बचाने के लिए फोरम बनाने की तैयारी

Wed, 28 Oct 2020 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Preparing to build a forum to save heritage furniture
चंडीगढ़। बीते कुछ समय से शहर के हेरिटेज फर्नीचर की विदेश में लगातार हो रही नीलामी को रोकने के लिए अब हेरिटेज फोरम बनाने की तैयारी की जा रही है। हेरिटेज फोरम में कई देशों के प्रतिनिधियों के अलावा केंद्र, चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी और हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य शामिल हो सकते हैं। इस बारे में हाल ही में चंडीगढ़ के दौरे पर आए फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल से भी चर्चा हुई है और उन्होंने सकारात्मक संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने बताया कि विदेश में चंडीगढ़ के फर्नीचर की नीलामी हो रही है। कई बार नीलामी की पहले ही जानकारी मिल जाती है, बावजूद इसके उस नीलामी को रोका नहीं जा पाता है। इसके पीछे बड़ा कारण किसी ऐसे नेटवर्क का नहीं होना है, जिसके माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान संबंधित अधिकारियों तक तेजी से हो सके। अजय जग्गा ने कहा कि बीते दिनों लंदन के एक नीलामी घर में चंडीगढ़ के 10 हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी हुई। इसकी जानकारी पहले होने के बावजूद भी रोका नहीं जा सका। इसके पीछे कारण यह रहा कि उन्होंने इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय और लंदन हाईकमीशन को दी। इसके बाद लंदन हाई कमीशन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा। उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को लिखा। ऐसे में प्रक्रिया काफी लंबी हो गई, जिसकी वजह से निर्देश समय पर संबंधित अधिकारियों तक पास नहीं पहुंच पाए। बीते दिनों फ्रांस का एक प्रतिनिधिमंडल शहर पहुंचा था। सदस्यों के साथ हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजग जग्गा ने एक बैठक की। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सामने एक हेरिटेज फोरम बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। जग्गा ने बताया कि इस फोरम के माध्यम से अगर किसी भी देश में चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी हो रही होगी, तो उसे तेजी से कार्रवाई करके रोका जा सकेगा। जग्गा ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल ने सहमति दिखाई है और कहा है कि वह जल्द ही इस पर कोई फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed