{"_id":"99ced97addd13a94b331f5c2f7db91c8","slug":"preparation-of-property-tax-survey-in-panchkula-complete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे करने की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे करने की तैयारी पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में अब प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे करने की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। सबकुछ ठीक रहा तो सर्वे का काम अगले सात माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ पंचकूला में उन प्रॉपर्टी पर नंबर भी अंकित हो जाएंगे जो हुडा की ओर से सुनियोजित नहीं हैं।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स के लिए शुक्रवार को टेंडर खोल दिया गया। निगम ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए थे, इसमें तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से एक कंपनी अयोग्य हो गई। दो कंपनियों की ओर से दी गई कोटेशन को देखने के बाद नगर निगम सोमवार को कंपनी का नाम सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स के लिए होगा सर्वे
निगम की ओर से चुनी गई कंपनी का काम होगा कि वह पंचकूला की प्रॉपर्टी का पूरा सर्वे करे। इसके लिए फील्ड वर्क होगा। इसके साथ ही सारा डाटा फीड किया जाएगा। डाटा के लिए निगम की कंसलटेंसी से एक सॉफ्टवेयर विकसित किया जाएगा। इसमें सारा डाटा फीड होगा।
विज्ञापन
काम खत्म होने के बाद इस सॉफ्टवेयर का उपयोग नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स के लिए किया जाएगा। साथ ही यही कंपनी उन मकानों पर नंबर भी लगाएगी, जो हुडा द्वारा अनप्लांड जमीन पर हैं। इस पूरे कार्य के लिए कंपनी को छह माह का समय दिया जाएगा।
जगदीप ढांडा, निगम कमिश्नर, पंचकूला ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स के लिए हमने टेंडर ओपन कर दिए हैं। जिस कंपनी का सेलेक्शन किया जाएगा, उसको प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे करने के लिए छह माह का वक्त दिया जाएगा। हम कोशिश कर रहे हैं कि इसी माह में यह काम पूरा हो जाए, जिससे कंपनी जल्द से जल्द काम शुरू कर सके।