फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation of Gita Jayanti 2020 started in Kurukshetra of Haryana

गीता महोत्सव-2020 : कुरुक्षेत्र में दो लाख दीपों में दिखेगी श्रीकृष्ण की आकृति, अद्भुत होगा नजारा 

Sat, 12 Dec 2020 03:18 PM IST
निवेदिता शर्मा राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Published by: निवेदिता शर्मा Updated Sat, 12 Dec 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Preparation of Gita Jayanti 2020 started in Kurukshetra of Haryana
कुरुक्षेत्र में रोशनी से जगमगाता ब्रह्मसरोवर। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इस बार गीता जयंती पर अद्भुत नजारा दिखेगा। इस बार ड्रोन कैमरे से एरियल व्यू में गीता जयंती के दिन ऐसा खास चित्र लिया जाएगा, जिसमें दो लाख दीप भगवान श्रीकृष्ण, शंख या मोरपंखी की आकृति में नजर आएंगे। कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर इस तरह की आकृति डिजाइन करने का जिम्मा एनआईडी उमरी को मिला है।

विज्ञापन


जीटी रोड स्थित नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) ये आकृति अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 के लिए तैयार कर रहा है। कोरोना काल होने से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 में भले लोगों की भागीदारी नहीं होगी, लेकिन वर्चुअल प्लेटफार्म और महाभारतकालीन 134 तीर्थों पर इस महापर्व की चकाचौंध जरूर दिखेगी।
विज्ञापन



इस बार ब्रह्मसरोवर पर 1 लाख 80 हजार, गीता जन्मस्थली ज्योतिसर और पिहोवा सरस्वती तीर्थ के अलावा करनाल, कैथल, पानीपत और जींद जिले के 1-1 तीर्थ पर 18-18 हजार दीप गीता जयंती पर प्रज्वलित होंगे। जबकि पांचों जिलों के 130 तीर्थों पर 1800-1800 दीप प्रज्वलित होंगे। इस उत्सव का रोडमैप तैयार हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय उत्सव की नोडल अधिकारी एवं केडीबी की सदस्य सचिव जी अनुपमा ने शुक्रवार को कहा कि गीता महोत्सव को यादगार बनाने के लिए हैरिटेज लुक देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खास व्यवस्थाएं होंगी  
-17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में प्रतिदिन महाआरती का सोशल मीडिया से लाइव टेलीकास्ट करने के साथ कार्यक्रम के साथ संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल को जोड़ा जाएगा। 
- 25 दिसंबर की शाम निजी संस्थाओं के सहयोग से कम से कम 2 लाख दीप जलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी संस्थाओं से दीप महोत्सव में भाग लेने का अनुरोध किया है। 25 दिसंबर को दीपोत्सव का अनूठा दृश्य ड्रोन कैमरों में कैद होगा

अभी ये संस्थाएं आगे आई
महोत्सव के लिए अभी तक गीता धाम द्वारा 2100, ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन द्वारा 1 हजार, प्रजापति धर्मशाला द्वारा 1 हजार, गुज्जर धर्मशाला द्वारा 1100, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा 1 हजार और सैनी समाज द्वारा 1100 दीपक अपने खर्च पर जलाने की सहमति केडीबी को मिल चुकी है। 


ऑनलाइन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक...
-अब तक 25 से ज्यादा देशों के लोग अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 से ऑनलाइन जुड़े हैं। 
-अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फिलीपींस सहित कई देशों के लोगों ने किया क्लिक
-अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की वेबसाइट पर 9 दिनों में 1 लाख से ज्यादा लोग जुड़े
-वेबसाइट और महोत्सव के ऑनलाइन पेजों पर 1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा हिट्स

जी अनुपमा ने वीसी पर ली फीडबैक
केडीबी सदस्य सचिव जी अनुपमा ने शुक्रवार देर शाम चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 से 25 दिसंबर 2020 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 में होने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा से बातचीत की। उन्होंने एसडीएम अखिल पिलानी, केडीबी के सीईओ अनुभव मेहता, अंडर ट्रेनिंग आईएएस वैशाली सिंह, एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला सहित केडीबी के सदस्यों से तैयारियों के संबंध में फीडबैक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed