फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Precaution: NGO workers will also have health screening, coronavirus, lockdown, curfew

कोरोना महामारीः पूरे चंडीगढ़ को कई जोन में बांटा गया, एनजीओ कर्मियों की भी होगी हेल्थ स्क्रीनिंग

Fri, 17 Apr 2020 02:13 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 17 Apr 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Precaution: NGO workers will also have health screening, coronavirus, lockdown, curfew
कोरोना वायरस
चंडीगढ़ शहर में कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियातन यूटी प्रशासन ने एक बड़ा फैसला किया है। प्रशासन ने अब शहर में लगे कर्फ्यू और लॉकडाउन में लोगों की मदद कर रहे एनजीओ कर्मियों की भी हेल्थ स्क्रीनिंग कराने का निर्णय किया है। खाना बनने वाले स्थान को भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी चेक करेंगे, जिसके बाद उसे सैनिटाइज कराएंगे।
विज्ञापन


यदि सब कुछ ठीक रहा तो एनजीओ को लोगों की मदद के लिए अधिकृत किया जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ को गृह मंत्रालय की ओर से भी हॉट स्पॉट घोषित होने के बाद केंद्र के नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


केंद्र से मिले निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन वीपी सिंह बदनौर और एडवाइजर मनोज परिदा अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग और बैठकों के जरिए निर्देशित कर रहे हैं। वीरवार को प्रशासक ने निर्देश दिया कि शहर में कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंद लोगों को खाना और राशन की आपूर्ति करने वाले एनजीओ की भी एहतियातन हेल्थ स्क्रीनिंग की जाए। उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य परीक्षण में कोई एनजीओ कर्मी फेल हो जाता है तो उसे पाबंद कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन में बांटा गया शहर
एनजीओ की हेल्थ स्क्रीनिंग के लिए पूरे चंडीगढ़ शहर को कई जोन में बांटा गया है। सेक्टर-26, 27, 28 और 7 सेक्टर को एक जोन में बनाया गया है। ऐसे ही सभी सेक्टरों को जोन के रूप में विभाजित किया गया है। हर जोन के लिए एक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है, जिसकी देखरेख में स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद से एनजीओ कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed