{"_id":"64ed081070d4088ba10015a6","slug":"praveen-shah-filed-anticipatory-bail-petition-chandigarh-news-c-16-sml1026-225510-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रवीण शाह ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रवीण शाह ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका
विज्ञापन
चंडीगढ़। बठिंडा के कारोबारी को अगवा करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 1.01 करोड़ रुपये लूटने के मामले में आरोपी प्रवीण शाह ने जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। याचिका में खुद को बेगुनाह बताते हुए उसने कहा कि इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसे फंसाया जा रहा है। बता दें कि प्रवीण के भाई सोनू शाह की सितंबर 2019 में हत्या कर दी गई थी। प्रवीण शाह के इस मामले में चश्मदीद गवाह है। उस पर भी वर्ष 2020 में हमला हुआ था। याचिका में आरोपी ने कहा है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर उसे चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की थी और कांस्टेबल शिव कुमार को उसकी सुरक्षा में तैनात किया था लेकिन वह किन गतिविधियों में शामिल है, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं थी। याचिक पर कोर्ट ने 29 अगस्त के लिए पुलिस को नोटिस जारी कर दिया है। मामले में मंगलवार को पुलिस अपना पक्ष रखेगी। इसके बाद तय होगा की प्रवीण को जमानत मिलेगी या नहीं।
एफआईआर के मुताबिक, बीते चार अगस्त को बठिंडा के कारोबारी संजय गोयल के साथ वारदात हुई थी। आरोप है कि सेक्टर-39 थाना के एडिशनल एसएचओ एसआई नवीन फोगाट ने दो कांस्टेबलों के साथ मिलकर कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अगले दिन पीड़ित कारोबारी जब सेक्टर-39 में शिकायत देने पहुंचा तो वहां पर उसने आरोपी नवीन फोगाट ने उसे पहचान लिया। आरोप है कि नवीन ने उसे धमकी दी। मामला सामने आया तो सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एसआई नवीन, कांस्टेबल वरिंदर, कांस्टेबल शिव कुमार व प्राइवेट लोगों के खिलाफ अपहरण, साजिश, वसूली, धोखाधड़ी और धमकाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। नवीन को दूसरी बार पुलिस विभाग की ओर से बर्खास्त कर दिया गया। मामले में सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट अभी फरार है। अन्य दोनों पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
प्रवीण शाह ने रची थी साजिश
पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि इस वारदात की साजिश प्रवीण शाह ने रची थी क्योंकि उसे संजय के कारोबार और पैसों के बारे में पूरी जानकारी थी। उसने इसकी चर्चा अपने सुरक्षाकर्मी पुलिस कांस्टेबल शिव से की थी। इस बारे में शिव ने सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट से बात कर वारदात की योजना बनाई।