फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prakash singh badal, BJP workers, Punjab, chandigarh

पंजाब में अपने वोट बैंक को लेकर आक्रामक हुई भाजपा

Tue, 07 Jun 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jun 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
Prakash singh badal, BJP workers, Punjab, chandigarh
होशियारपुर के सांसद विजय सांपला - फोटो : amarujala

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अपने वोट बैंक को लेकर आक्रामक हो गई है। सोमवार को भाजपा कोर ग्रुप ने सीएम प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी कई अहम मुद्दे उठाए।

भाजपा ने कहा कि व्यापारी वर्ग बार-बार वैट रिफंड की मांग उठा रहे हैं। इस मामले को जल्द हल किया जाए, तय सीमा में व्यापारियों को वैट रिफंड का प्रावधान सरकार करे। इस बजट में हल्दी को वैट मुक्त और धनिया, जीरा, काली मिर्च व अजवायन पर वैट घटाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक उसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, जिससे कारोबारियों में असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने सीएम से मांग की कि जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाए। कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब जी के आसपास सुबह सात से रात नौ बजे तक गाड़ियों का आना-जाना रोका जा रहा है, जिससे व्यापारियों का नुकसान हो रहा है, लोगों को परेशानी हो रही है। इस बारे में जिला प्रशासन को निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांपला ने कहा कि सीएम यह यकीनी बनाएं कि तय फॉर्मूले के मुताबिक नगर पालिकाओं में अकाली-भाजपा गठबंधन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नियुक्त हों। जहां भाजपा के उपाध्यक्ष नहीं लगाए गए हैं, तुरंत लगाए जाएं। साथ ही इस बात पर कड़ा एतराज जताया कि भाजपा के पार्षदों को शिअद में शामिल किया जा रहा है। ऐसी कार्रवाई को रोकने की मांग की।

उन्होंने मांग की कि लापता गो सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत कृष्णानंद सरस्वती को ढूंढने के प्रयास तेज किए जाएं। सांपला ने फिर बिगड़ती कानून-व्यवस्था, धार्मिक नेताओंपर हमले, गैंगवार पर चिंता जताई। उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर को प्रदेश में सख्ती से लागू करने की मांग की। ताकि लोगों के मन से डर के माहौल को खत्म किया जा सके।


बादल ने कोर ग्रुप को भरोसा दिया कि गठबंधन धर्म पूरी मर्यादा से निभाया जाएगा। इन मुद्दों पर जल्द फैसला लिया जाएगा। बैठक में संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, भगत चुन्नी लाल, मदन मोहन मित्तल, सुरजीत ज्याणी, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, प्रो. राजिंदर भंडारी, बृजलाल रिणवा, कमल शर्मा, तीक्ष्ण सूद, गुरचरन कौर, राकेश राठौर व जगतार सैनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed