फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pradeep Chhabra will remain the President of Chandigarh Congress

अभी छाबड़ा ही रहेंगे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, विरोधियों को किया चित

Mon, 08 Jan 2018 09:45 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Jan 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Chhabra will remain the President of Chandigarh Congress
Pardeep Chhabra - फोटो : File Photo
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चंडीगढ़ में पार्टी के अध्यक्ष पद पर प्रदीप छाबड़ा की कुर्सी बरकरार रख उनके विरोधियों को जोर का झटका दिया है। विरोधी खेमे के नेता इसे लेकर हाईकमान से संपर्क में थे कि छाबड़ा को फिर से अध्यक्ष नियुक्त न किया जाए।
विज्ञापन


हालांकि ऐन वक्त पर उनकी सारी कोशिशों पर पानी फिर गया। विरोधी खेमे के नेताओं में प्रमुख नाम दवेंद्र सिंह बबला और कांग्रेस उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बढ़हेडी का है, जो पार्टी में रहकर छाबड़ा के खिलाफ अब तक मोर्चा खोलते रहे हैं। बबला इस समय कांग्रेस से मेयर पद के उम्मीदवार भी हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस के कई सीनियर नेता ऐसे हैं, जो अब भी सिर्फ दिखावे के लिए छाबड़ा के साथ हैं, लेकिन हकीकत तो यह है कि उन्हें पद से हटाने के लिए वे भी लॉबिंग में जुटे हुए थे।  
विज्ञापन


हाल ही में चंडीगढ़ कांग्रेस में उस समय ज्यादा बवाल मचा था, जब पिछले माह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली में ताजपोशी होनी थी। तब प्रदीप छाबड़ा अकेले ही ताजपोशी के कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गए थे। उस समय कांग्रेस पार्षद दल के नेता दवेंद्र सिंह बबला और भूपेंद्र सिंह बढ़हेड़ी ने नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल उठाया था कि दूसरे राज्यों से सैकड़ों लोग दिल्ली गए, क्या चंडीगढ़ से 100 लोग भी वहां नहीं जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन को फेल करने का भी हुआ प्रयास
पिछले माह 29 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने सेक्टर-17 नगर निगम कार्यालय के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन को कई सीनियर नेताओं ने फेल साबित करने का प्रयास किया। कई सीनियर नेता खुद भी गायब रहे और कार्यकर्ताओं को नहीं आने दिया गया, ताकि छाबड़ा की किरकिरी हो और उन्हें पद से हटाया जा सके।

चंडीगढ़ में साल 2015 से अध्यक्ष हैं प्रदीप छाबड़ा  

Pradeep Chhabra will remain the President of Chandigarh Congress
चंडीगढ़ में साल 2015 से अध्यक्ष हैं प्रदीप छाबड़ा  
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सभी राज्यों और यूटी के प्रदेश अध्यक्षों को कुर्सी पर बने रहने के आदेश जारी किए। इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने पत्र जारी किया है। प्रदीप छाबड़ा साल 2015 से चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। छाबड़ा को तब पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने अध्यक्ष बनवाया था। अध्यक्ष पद का कार्यकाल वैसे तो तीन साल का होता हैं, लेकिन अब यह बात बिलकुल साफ हो गई है कि आगामी लोकसभा चुनाव तक छाबड़ा ही अध्यक्ष रहेंगे।

पिछले साल ही चंडीगढ़ कांग्रेस ने अपना संगठनात्मक चुनाव पूरा किया है। यहां 26 डेलीगेट्स का चयन किया गया है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ कांग्रेस ने प्रदेश के नए अध्यक्ष को तय करने का फैसला हाईकमान पर छोड़ दिया था। इसी बीच राहुल गांधी ने सभी अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ा दिया। अभी केवल कर्नाटक और छत्तीसगढ़ का कांग्रेस अध्यक्ष बदला गया है। यह बदलाव इसलिए है, क्योंकि आने वाले दिनों में वहां पर विधानसभा चुनाव होने हैं। जिन बाकी राज्यों में भी आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होंगे, वहां के अध्यक्ष भी बदले जाने की संभावना है। 

सोनिया के बाद अब राहुल ने भी जताया भरोसा : प्रदीप
यह मेरी खुशकिस्मती है कि सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी ने भी उन्हें एक बार फिर अध्यक्ष पद पर दायित्व निभाने का मौका दिया। वह पूरी ईमानदारी केसाथ सभी को साथ लेकर काम करेंगे और पार्टी के आधार को पहले से ज्यादा मजबूत करेंगे।
- प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष

छाबड़ा कमजोर अध्यक्ष : बढ़हेडी 
हम छाबड़ा के खिलाफ नहीं, बल्कि उनकी कारगुजारी से असंतुष्ट हैं। छाबड़ा के नेतृत्व में पार्टी नगर निगम सहित अब तक पांच चुनाव हार चुकी है। वे इसलिए छाबड़ा को हटाने की मांग कर रहे थे। राहुल गांधी हमारे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अभी 4 से 5 माह उन्हें समझने में लगेंगे। इसके बाद जितने भी कमजोर अध्यक्ष होंगे, उन्हें हटाया जाएगा। चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी कमजोर हैं और उन्हें भी हटाया जाएगा।
- भूपेंद्र सिंह बढ़हेड़ी, उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के डेलीगेट

हाईकमान केपास पूरा अधिकार : पवन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चंडीगढ़ कांग्रेस सहित सभी प्रदेश अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ा दिया है। हाईकमान केपास ही पूरा अधिकार है कि वह कभी भी किसी को बदल सकता है।
- पवन बंसल, पूर्व रेल मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed