{"_id":"d2f4f4a8cf2fbfd88e7a64b02b9314d0","slug":"powercom-ten-employes-suspand-include-seven-engneer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरकॉम के सात इंजीनियर समेत 10 कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरकॉम के सात इंजीनियर समेत 10 कर्मी सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला।
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावरकॉम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, एक्सईएन सहित तीन एसडीओ, तीन जेई सहित 10 अधिकारियों को पावरकॉम के चेयरमैन केडी चौधरी ने मंगलवार को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
पावरकॉम के सिटी एक्सईएन पीके गर्ग ने बताया कि पावरकॉम राज्य के चेयरमैन केडी चौधरी ने एक आदेश जारी कर रूलर एरिया के एसई हरचरण दास गोयल, एक्सईएन वरिंदरपाल गोयल, पावरकॉम भदौड़ के एसडीओ मनजीत सिंह, शहणा के एसडीओ सुशील कुमार एवं स्टोर विभाग के एसडीओ संजीव कुमार धूरी, जेई दलवीर सिंह, जेई निर्मल सिंह, जेई सूबा सिंह, डिवीजनल अकाउंटेंट राजिंदर कुमार व स्टोर कीपर जरनैल सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
आरोप हैं कि पावरकॉम के तत्कालीन जेई गुरदीप सिंह ने बीते महीनों में विभाग से बिजली का करीब छह करोड़ रुपये का सामान धोखाधड़ी से स्टोर के निकलवाकर सैकड़ों किसानों को जाली कनेक्शन जारी कर उनसे करोड़ों रुपये ले लिए। जारी किए इन कनेक्शनों का रिकार्ड न तो पावरकॉम में दर्ज करवाया गया और न ही किसानों से एकत्रित किए करोड़ों रुपये जमा करवाए गए। जब एक किसान का मोटर कनेक्शन सड़ गया तो वह शिकायत करने पावरकॉम के आफिस गया। वहां उसके मोटर कनेक्शन का बिजली बोर्ड में रिकार्ड ही नहीं मिला।
विज्ञापन
पावरकॉम ने इसकी सूचना पटियाला के फ्लाइंग स्कायड दस्ते को दी। अधिकारियों ने बरनाला पहुंचकर चेकिंग की तो दर्जनों किसानों के मोटर कनेक्शन जाली पाए गए।
चेकिंग करने आई पावरकॉम की टीम की शिकायत पर जेई गुरदीप सिंह के खिलाफ बरनाला थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे नौकरी से मुअत्तल कर जेल भेज दिया गया था और मामले की आगे पड़ताल शुरू कर दी थी। अब जांच पूरी होने के बाद पावरकॉम के चेयरमैन केडी चौधरी ने अपने एक आदेश के दौरान 10 आरोपियों को सस्पेंड कर दिया है।