फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Power cut in 16 sectors of Chandigarh for six hours

चंडीगढ़: 16 सेक्टरों में 6 घंटे पावर कट, दूसरे इलाकों में भी लगातार हो रही बत्ती गुल

Tue, 19 Oct 2021 01:00 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 01:00 PM IST
सार

चंडीगढ़ प्रशासन के बिजली आपूर्ति के दावों की हवा निकल गई है। शहर के हर इलाके में लंबे-लंबे कट लग रहे हैं। मंगलवार को 16 सेक्टरों में 6 घंटे पावर कट की घोषणा की गई। दूसरे इलाकों में भी लगातार बिजली जा रही है और कोई मरम्मत कार्य भी नहीं चल रहा। अधिकारियों को जवाब देते नहीं बन रहा है। लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
Power cut in 16 sectors of Chandigarh for six hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूटी प्रशासन के भरपूर बिजली के दावों की हवा निकल रही है। बिजली की लगातार कटौती जारी है। मंगलवार को शहर के 16 सेक्टरों और 12 इलाकों में करीब छह घंटे बिजली गुल रहेगी। इसके अलावा अघोषित बिजली कटों की संख्या अलग है। बावजूद इसके प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि यह रुटीन कटौती है। कुछ दिनों से शहर में घोषित और अघोषित दोनों तरह की बिजली कटौती बढ़ गई है। रोजाना कई घंटों तक शहर के उन इलाकों में भी बिजली नहीं आ रही है, जहां कोई मरम्मत कार्य नहीं चल रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Ranjit Singh Murder Case: सजा सुनते ही लटक गया राम रहीम का चेहरा, बीमारी का भी दिया हवाला
विज्ञापन


सुबह 11 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप
मंगलवार को सेक्टर-8, 14, 15, 17, 22, 23, 27, 28, 31, 32, 33, 40, 41, 46, 47, 51, मौली गांव और मौली कांप्लेक्स, मोटर मार्केट मनीमाजरा, मोरी गेट, गोविंदपुरा, ठाकुरद्वारा, मनीमाजरा सिविल अस्पताल, रमा मार्केट, एमएचसी, माता मनसा देवी की सड़क पर आने वाला पंप हाउस, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, बीआरडी एरिया और पंजाब यूनिवर्सिटी के रिहायशी इलाकों में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Ranjit Singh Murder Case: सीबीआई वकील ने कहा- बाबा को आखिरी सांस तक जेल में रहना होगा, राम रहीम के वकील बोले- हाईकोर्ट जाएंगे

कोयले की वजह से यहां संकट नहीं
उधर, देशव्यापी कोयला संकट पर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल का कहना है कि कोयले की वजह से चंडीगढ़ में बिजली की कोई समस्या नहीं है। हमारे यहां मांग से ज्यादा बिजली की आपूर्ति है। कुछ जगह जो बिजली कट लग रहे हैं, वहां काम चल रहा है। ये सामान्य बात है। बता दें कि फिलहाल शहर में रोजाना करीब 220 मेगावाट बिजली की खपत है, लेकिन गर्मियों में ये मांग 400 मेगावाट तक पहुंच जाती है। इस वर्ष जुलाई महीने में बिजली की मांग अपने उच्चतम स्तर 426 मेगावाट तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed