फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Posters of teachers will be installed in the classes of primary schools in Haryana

Haryana: प्राथमिक विद्यालयों की कक्षाओं में लगेंगे गुरुजी के पोस्टर, प्रदेश के 12 जिलों में लागू होगा फरमान

Fri, 17 Feb 2023 08:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Feb 2023 08:40 PM IST
सार

विद्यालय शिक्षा निदेशालय से जारी इन निर्देशों को जल्द फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत जिलों में लागू करने का फरमान सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जारी किया गया है।

विज्ञापन
Posters of teachers will be installed in the classes of primary schools in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अब हरियाणा के चुनिंदा जिलों के सरकारी स्कूलों की कक्षाओं में गुरुजी के पोस्टर लगाने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने निर्णय पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले कक्षा प्रमुख शिक्षक के लिए लिया है। इस पोस्टर में गुरुजी की फोटो, नाम, पदनाम और स्कूल का नाम भी प्रदर्शित करना होगा ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को इस बात की जानकारी रहे कि कक्षा के मुख्य शिक्षक कौन हैं। इसी के साथ यह भी निर्देश दिया गया है कि इन जिलों में गुरुजनों का पोस्टर अत्यधिक टिकाऊ हो, ताकि जल्दी खराब होने के कारण इन्हें साइड लाइन ना कर दिया जाए। इसलिए इन पोस्टरों को एल्युमीनियम और लोहे की शीट पर लगाने का निर्देश दिया गया है। पोस्टर 12-8 के साइज में तैयार होंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के 12 जिलों के लिए निकला फरमान
विद्यालय शिक्षा निदेशालय से जारी इन निर्देशों को जल्द फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत जिलों में लागू करने का फरमान सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जारी किया गया है ताकि 15 दिनों के भीतर उपरोक्त सभी जिलों को कक्षा पहली से पांचवीं तक स्कूलों की सभी कक्षाओं में यह पोस्टर लग सकें और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा सके।
विज्ञापन


गुरुग्राम समेत अन्य कुछ जिलों में शिक्षक की जगह दूसरे दे रहे थे ड्यूटी
अक्तूबर 2022 में गुरुग्राम जिला के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक की जगह दूसरे व्यक्ति को पैसे देकर ड्यूटी देने का मामला सामने आया था। इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग को रिपोर्ट मिली थी कि संबंधित स्कूल का एक शिक्षक स्वयं स्कूल में ना जाकर एक महिला को अपनी जगह बच्चों को पढ़ाने भेजता था। इस तरह के अन्य कुछ मामले सरकार के संज्ञान में आए थे। बताया गया है कि पोस्टर लगाने की योजना उक्त घटनाओं को रोकने के लिए बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed