{"_id":"5c55e1d0bdec2208b000f5da","slug":"possibility-of-assembly-polls-with-lok-sabha-polls-increased-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में तेज हुई सरगर्मी, लोकसभा के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, अगले दो दिन अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में तेज हुई सरगर्मी, लोकसभा के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, अगले दो दिन अहम
Sun, 03 Feb 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
manohar lal
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ करवाए जाने को लेकर सरगर्मियां और तेज हो गई है। एक बार फिर सीएम ने इसकी संभावनाओं से इंकार नहीं किया है। लेकिन कुछ दिन इंतजार करने की भी बात कही है। जबकि केंद्रीय नेतृत्व भी इस बारे में मंथन करेगा। उधर, दिल्ली में 3 फरवरी को होने वाली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भी मंत्रिगण और हरियाणा में लोकसभा चुनाव के प्रभारी कलराज मिश्र इस पर चर्चा करेंगे। साथ ही 4 फरवरी को होने वाली हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में भी इस पर मंत्रणा होगी।
विज्ञापन
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इस बारे में एक बार फिर संकेत देते हुए कहा है कि एक साथ चुनाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन इसके लिए अभी कुछेक दिन इंतजार करना होगा। क्योंकि ये निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। उधर, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी कहा कि इस मसले पर जो सीएम ने कहा मैं उसी में खुद को शामिल करता हूं।
विज्ञापन
वित्तमंत्री ने यह भी कहा कि यदि देखा जाए तो प्रदेश की जनता भी चुनाव के लिए तैयार है और भाजपा का बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी अपनी पूरी कमर कसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी को पहले ही आश्वस्त कर रखा है कि प्रदेश में कभी भी चुनाव हो जाएं, उन्होंने अपनी तैयारियां मुकम्मल कर रखी है और कार्यकर्ताओं के इस जोश से पार्टी भी उत्साहित है। वित्तमंत्री ने कहा कि लेकिन इस तरह के फैसले केंद्रीय नेतृत्व ही लेता है।
विज्ञापन