फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Possession of waqf land: threw stones on rescue team of police

वक्फ भूमि का कब्जा छुड़ाने गई पुलिस टीम पर पथराव

Fri, 31 Jan 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 31 Jan 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
Possession of waqf land: threw stones on rescue team of police

वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा छुड़वाने गई पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच वीरवार को भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों के पथराव के कारण आठ पुलिस कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें एक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया है।

तीन ग्रामीणों के भी घायल होने की खबर है। पुलिस ने 15 नामजद सहित तीस लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है।

शहर से सटे गांव गुजरानी के श्मशान घाट और आसपास की वक्फ बोर्ड की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कब्जे को हटाने के लिए कोर्ट के आदेश पर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी।

तीन मकान हटाने के बाद चौथे मकान पर जैसे ही जेसीबी मशीन चली, ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया और जेसीबी को आगे नहीं बढ़ने दिया।

पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन लोग नहीं माने। मजबूरन पुलिस ने ग्रामीणों को मौके से खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। लगभग घंटे भर चले बवाल के बीच कभी पुलिस ग्रामीणों की तरफ लाठी लेकर दौड़ते तो कभी ग्रामीण पत्थर लेकर पुलिस की ओर भागते दिखाई दिए।
विज्ञापन


पथराव के कारण सुरेश कुमार, एचसी विनोद कुमार, अजीत कौर, ईएचसी पवन, कुलदीप, ईएचसी रविकांत, सुरेंद्र समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सोमवीर, भरथो देवी, रोशनी नामक ग्रामीणों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल पुलिस कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां हवलदार सुरेश को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

तहसीलदार रामानंद डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौके पर मौजूद थे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए तहसीलदार ने मौके से निकलना ही बेहतर समझा।

तहसीलदार और ड्यूटी मजिस्ट्रेट रामानंद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर हम वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जे को हटाने गए थे। तीन कब्जे हटा भी दिए थे लेकिन जब चौथे कब्जे को हटाने लगे तो ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed