{"_id":"a8d6523468ff255f46f99f8e0942b3e3","slug":"porn-language-use-lady-constable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 नंबर पर कॉल, लेडी कांस्टेबल से अश्लील बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 नंबर पर कॉल, लेडी कांस्टेबल से अश्लील बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 11 Jun 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर एक व्यक्ति ने लेडी कांस्टेबल को अश्लील शब्द कहे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रैप किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार रात सेक्टर-9 स्थित कंट्रोल रूम की है। रात को 3:14 बजे कंट्रोल रूम में एक कॉल आई। नाइट ड्यूटी पर मौजूद लेडी कांस्टेबल ने कॉल रिसीव की।
इसी दौरान कॉल करने वाला कांस्टेबल से बदतमीजी से बात करने लगा। कांस्टेबल ने आरोपी से पूछा कि आपकी कोई समस्या हो तो बताओ। बेवजह अपशब्द मत कहें। लेकिन, आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और फोन काट दिया।
विज्ञापन
दोबारा कॉल की
पुलिस के अनुसार पहली कॉल पर लेडी कांस्टेबल ने आरोपी की हरकत को नजरअंदाज किया। लेकिन कुछ ही सेकंड में आरोपी युवक ने कंट्रोल रूम में दोबारा कॉल की। इस बार वह लेडी कांस्टेबल को कॉल अटेंड करते ही लगातार अश्लील शब्द कहने लगा। इसके बाद लेडी कांस्टेबल ने ड्यूटी पर मौजूद नाइट इंचार्ज को शिकायत दी।
विज्ञापन
मोबाइल पर कंट्रोल रूम से कॉल बैक
लेडी कांस्टेबल की शिकायत के बाद मौजूद सीनियर ने आरोपी के मोबाइल नंबर पर कॉल बैक किया। लेकिन आरोपी ने कंट्रोल रूम के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। लेडी कांस्टेबल की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने धारा-294 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
कोट
पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे चालू रहता है। लेकिन इस तरह की बदसलूकी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फोन पर अश्लील व्यवहार करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रोशनलाल, डीएसपी, कम्यूनिकेशन व लॉ एंड आर्डर।