फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pop n shop startup festival in chandigarh on sunday

लेजर वैली में ट्राइसिटी का पहला पॉप-एन-शॉप फेस्टिवल 7 को

Thu, 04 Feb 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
pop n shop startup festival in chandigarh on sunday

ट्राइसिटी के कुछ ऐसे स्टार्टअप हैं, जिनके बारे में न तो लोगों को पता है और न ही किसी अन्य को। उनकी क्रिएटिविटी ऐसी है कि जिसे देखते ही लोग हैरानी में पड़ जाते हैं।

विज्ञापन


ऐसे स्टार्टअप और युवाओं की अलग सोच को एक मंच देने के लिए सेक्टर दस स्थित लेजर वैली में ट्राइसिटी का पहला पाप-एन-शॉप फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 30 से अधिक युवा अपने स्टार्टअप के बारे में बताएंगे। उनका एक स्टाल होगा, जहां अपने आइडिया और उसे एग्जीक्यूट करने की तरकीब विस्तार से बताएंगे।
विज्ञापन


वह ये भी बताएंगे कि उनके स्टार्टअप या बिजनेस की क्या खासियत है। जो दूसरों से अलग करती है। फेस्टिवल का आयोजन रविवार को सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे किया जाएगा। एंट्री के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। लोग सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक इस फेस्टिवल का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें डीजे, म्यूजिक और आर्ट्स का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पाप-एन-शॉप का मकसद
पाप-एन-शॉप का आयोजन तीन युवा कर रहे हैं। इनमें ट्राइसिटी के पहले आनलाइन किराना स्टोर सोल-बाउल को संचालित करने वाले सिद्धांत दास, ‘वीआरचंडीगढ़’ के ट्विटर को संचालित करने वाली अंकिता गर्ग और शुभांगी गुप्ता शामिल हैं। सिद्धांत दास ने बताया कि चंडीगढ़ में कई ऐसे लोग हैं, जिनके अंदर क्रिएटिविटी है।

वे अपने आइडिया पर काम भी कर रहे हैं। लेकिन उनके पास कोई मंच नहीं है। इसलिए इस फेस्टिवल को आयोजित करने का आइडिया आया। फेस्टिवल में किसे चुना जाए किसे नहीं। इसके लिए एक पैमाना तैयार किया गया है। इसके मुख्य बिंदु जैसे कि स्माल स्टार्टअप, नॉन ब्रांडेड, नॉन इस्टेबलिश, यूथ ओरिएंटेड और जिनकी उम्र 30 से कम हो।


बोर नहीं होने दिया जाएगा
पाप-एन-शॉप फेस्टिवल की खासियत है कि यहां आने वाले लोग बोर नहीं होंगे। लाइव म्यूजिक व डीजे का इंतजाम किया गया है। चंडीगढ़ के टी राज व प्रीतम डीजे का आयोजन होगा। कोई गिटार पर हुनर दिखा रहा होगा तो कोई पियानो पर। आर्ट्स कॉर्नर भी होंगे। फोटो बूथ भी अलग से बनाया गया है। सिद्धांत व अंकिता ने दावा किया है कि ऐसा फेस्टिवल आज तक चंडीगढ़ वालों ने नहीं देखा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed