{"_id":"f636bc1634be01c76f958fffc1154f21","slug":"polling-both","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी, घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा वोट डालने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी, घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा वोट डालने
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 26 Mar 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में 10 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एक बार फिर मतदान केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। यह मतदान केंद्र वोटरों के बढ़ने के कारण बढ़ाए गए हैं।
अब शहर में 519 मतदान केंद्र होंगे। किसी भी मतदान केंद्र पर अधिकतम 1600 ही मतदाता होंगे। मतदान केंद्र पर ज्यादा भीड़ न हो इसलिए यह तय किया गया है कि हर मतदान केंद्र पर अधिकतम मतदाता 1600 ही रहेंगे।
ऐसे में जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1600 से ज्यादा थी वहां अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नए मतदान केंद्र धनास, किशनगढ़, इंडस्ट्रियल एरिया, राम दरबार, हल्लोमाजरा, डड्डूमाजरा, कजहेड़ी, पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर-31, 35, 38, 49 और 61 में बनाए गए हैं।
पिछले चुनाव के मुकाबले 97 केंद्र ज्यादा होंगे
पिछले लोक सभा चुनाव की तुलना में शहर में 97 मतदान केंद्र ज्यादा होंगे। 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ में 422 मतदान केंद्र थे।
इससे पहले 2011 में हुए नगर निगम चुनाव में शहर में 452 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जनवरी तक शहर में 490 मतदान केंद्र थे।
पिछले महीने मतदान केंद्र बढ़ाकर 500 कर दिए गए थे। अब 19 और मतदान केंद्र बढ़ा दिए गए हैं जिससे मतदान केंद्रों की संख्या 519 हो गई है।
कालोनी नंबर पांच के मतदाताओं के लिए जो मतदान केंद्र थे, उसे खत्म नहीं किया गया है है। हालांकि, यहां के मतदाताओं की सुविधा के लिए धनास में दस नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने चुनाव आयोग से धनास में नए मतदान केंद्र बनाने और दस मतदान केंद्रों को खत्म करने की मंजूरी मांगी थी। लेकिन, चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र बढ़ाने की मंजूरी तो दे दी, लेकिन मतदान केंद्र कम करने के लिए राजी नहीं हुआ।
यहां बने नए मतदान केंद्र
जगह मतदान केंद्र नंबर
कजहेड़ी 39 ए
सेक्टर-61 59 ए
डड्डूमाजरा 70 ए
धनास 84 ए से 84 के
(पुनर्वास कालोनी)
धनास 85 ए
पंजाब यूनिवर्सिटी 124 ए
सेक्टर-25 180 ए
इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 233 ए, 237 ए
सेक्टर-31 डी 241 ए
सेक्टर-35 254 ए
सेक्टर-38 277 ए
किशनगढ़ 364 ए, 365 ए, 366 ए
हल्लोमाजरा 436 ए, 438 ए
राम दरबार 453 ए
सेक्टर-49 484 ए