फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   politics on invitation to pm modi for 550th prakash parv of shri guru nanak dev

550वें प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी को आमंत्रण पर गरमाई सियासत, मंत्री ने पत्र लिखकर जताई नाराजगी

Mon, 08 Jul 2019 01:23 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 08 Jul 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
politics on invitation to pm modi for 550th prakash parv of shri guru nanak dev
फाइल फोटो
550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित समागम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाए जाने पर सियासत गरमाने लगी है, क्योंकि पत्र लिखकर नाराजगी जताई गई है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने कहा है कि श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व आयोजित होने वाले समागमों को लेकर सियासत नहीं होनी चाहिए। किसी भी तरह की सियासत से समागम की तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन


रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से प्रकाश पर्व मनाने की इच्छुक है। लेकिन पिछले दिनों एसजीपीसी प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने सुखबीर बादल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ले जाकर पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित कर लिया। जिससे समागम का सियासीकरण हो गया है। बेहतर होता कि यह निमंत्रण पंजाब सरकार और एसजीपीसी की ओर से सांझे तौर पर दिया जाता।
विज्ञापन

रंधावा ने कहा कि इस समय पंजाब सरकार और एसजीपीसी के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत है, ताकि समागम को लेकर सकारात्मक संदेश जा सके। रंधावा ने इसे लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पत्र भी लिखा है। इसमें समागम को लेकर एसजीपीसी की भूमिका पर आपत्ति जताई गई है।

पत्र में कहा गया है कि मंत्रियों की कमेटी ने पिछले दिनों उनके और एसजीपीसी प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल के साथ बैठक की थी। जिसमें तय हुआ था कि गुरद्वारा साहिब के अंदर का प्रबंध एसजीपीसी करेगी और बाहर का प्रबंध पंजाब सरकार द्वारा किया जाएगा।

यह भी तय हुआ था कि समागम की रूपरेखा तैयार करने और किन शख्सियतों को आमंत्रित करना है, इस पर विचार करने को जल्द ही सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अमृतसर में ज्ञानी हरप्रीत सिंह और गोबिंद सिंह लोंगोवाल से मुलाकात करेंगे। लेकिन लोंगोवाल शिअद नेताओं के साथ पीएम को आमंत्रित करने चले गए। उन्होंने अपील की है कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह जल्द ही दोनों पक्षों की बैठक बुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed