फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics heats up in Punjab after Mohali does not get to host World Cup match

मोहाली को नहीं मिली विश्व कप की मेजबानी: बाजवा बोले- AAP जिम्मेदार, मनीष तिवारी ने BCCI से पूछा सवाल

Thu, 29 Jun 2023 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Jun 2023 12:52 AM IST
सार

पंजाब की श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट किया कि मोहाली को विश्व कप के आयोजन स्थल के रूप में क्यों नहीं चुना गया? 

विज्ञापन
Politics heats up in Punjab after Mohali does not get to host World Cup match
प्रताप सिंह बाजवा और मनीष तिवारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मोहाली क्रिकेट स्टेडियम को आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2023 के मैचों की मेजबानी न मिलने पर पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को दोषी ठहराया। बाजवा ने कहा कि आप सरकार और पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) को नए स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लानी चाहिए थी। आप सरकार राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने में विफल रही है, जो इस स्टेडियम को मैचों की मेजबानी से बाहर रखने का एक और कारण है।

विज्ञापन


बुधवार को जारी एक बयान में प्रताप बाजवा ने कहा कि जब से आप राज्य में सत्ता में आई है, संगठित अपराध बढ़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी को यह बताना चाहिए कि क्या सुरक्षा कारणों से राज्य के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को क्रिकेट विश्व कप 2023 के मैचों की मेजबानी की सूची से बाहर रखा गया है?’
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि मोहाली क्रिकेट स्टेडियम को बाहर रखने से राज्य के पर्यटन उद्योग और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने बठिंडा के पूर्व कार डीलर अमरजीत मेहता को पीसीए का नया प्रमुख नियुक्त पर भी सवाल उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजवा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर पंजाब के साथ भेदभाव करने और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को अनुचित प्राथमिकता पर भी हमला बोला, जहां विश्व कप के शुरुआती और अंतिम दोनों मैचों की मेजबानी होनी है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को पंजाब के लोगों की भावनाओं का अधिक ध्यान रखना चाहिए था। मोहाली क्रिकेट स्टेडियम को खाली कराना राज्य के खिलाफ पक्षपात का स्पष्ट मामला है।

मोहाली को विश्वकप मैचों के लिए क्यों नहीं चुनाः मनीष तिवारी

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बीसीसीआई से पूछा है कि वनडे विश्व कप के लिए मोहाली को आयोजन स्थल के रूप में क्यों नहीं चुना गया? मंगलवार को जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा की, कुछ विपक्षी नेताओं ने कार्यक्रम में राजनीतिक हस्तक्षेप का सवाल उठाते हुए कहा कि अहमदाबाद को कई स्थलों के मुकाबले बड़े मैच क्यों दिए गए हैं?

पंजाब की श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट किया कि मोहाली को विश्व कप के आयोजन स्थल के रूप में क्यों नहीं चुना गया? इससे पहले पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मेजबान शहरों की सूची से मोहाली को बाहर करने की निंदा की थी। 

हेयर ने इसे पंजाब के खिलाफ खुला भेदभाव बताया था। हेयर का यह भी कहना था कि पीसीए स्टेडियम-मोहाली के निर्माण के बाद यह पहली बार है कि विश्व कप भारत में आयोजित किया जा रहा है और मोहाली शहर को किसी भी मैच की मेजबानी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed