फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   politics attracting officers, leaving jobs

अफसरों को लुभाने लगी राजनीति, छोड़ रहे नौकरी

Wed, 05 Feb 2014 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Feb 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
politics attracting officers, leaving jobs
हरियाणा के अफसरों को राजनीति लुभाने लगी है। रणबीर शर्मा आईजी और युद्धवीर सिंह ख्यालिया कमिश्नर की नौकरी छोड़ आप पार्टी में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


अब छह फरवरी को आईएएस अभय सिंह यादव नौकरी छोड़ेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वे इनेलो की तरफ से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

इस साल लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली में आप पार्टी को मिली सफलता के बाद रिटायर अफसर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। डॉ. अभय सिंह यादव एचसीएस से आईएएस बने थे। उन्हें 2001 का बैच मिला था। उन्होंने पीएचडी कर रखी है।

जींद जिले के उपायुक्त रह चुके हैं। उनकी रिटायरमेंट 31 मई, 2015 को होनी थी, मगर उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांग ली। सरकार ने उनकी मांग स्वीकार कर ली और अब वे 6 फरवरी को रिटायर हो जाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने फिलहाल अगली योजना नहीं बताई है, मगर उनके नजदीकी लोगों का दावा है कि वे इनेलो की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वे नारनौल या नांगलचौधरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप पार्टी में ये हो चुके हैं शामिल

रिटायर्ड डीजीपी एएस भटोटिया और वीएन राय, रिटायर्ड आईजी रणबीर शर्मा और एलडी नरवाल, रिटायर्ड आईएएस और हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे हुकम सिंह राणा, रिटायर्ड आईएएस डॉ. युद्धवीर सिंह ख्यालिया आप पार्टी में शामिल हो चुके हैं। रिटायर्ड इंजीनियर आनंद प्रकाश भी शामिल हो चुके हैं। एक अन्य रिटायर्ड बिजली इंजीनियर पार्टी में शामिल होने से पहले फीडबैक ले रहे हैं।

इनेलो में भी शामिल हैं रिटायर्ड अफसर

रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस अफसर इनेलो में पहले से भी शामिल हैं। रिटायर्ड आईएएस आरएस चौधरी और बीडी ढालिया, रिटायर्ड डीजीपी डॉ. एमएस मलिक पहले से ही इनेलो में शामिल हैं।

रिटायर्ड पीआरओ आरएस दहिया, रिटायर्ड एचसीएस जगतार सिंह संधू भी इनेलो में काम कर रहे हैं। इनेलो के विधायक कली राम नेता बनने से पहले पटवारी थे। रिटायर्ड आईएएस डॉ. किरपाराम पूनिया मंत्री रह चुके हैं।

रिटायर्ड एचसीएस बहादुर सिंह इनेलो सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। वाइस चांसलर डॉ. एमएल रंगा इनेलो सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। रिटायर्ड महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सतबीर सिंह इनेलो में शामिल हो चुके हैं और नारायणगढ़ से सक्रिय हैं।


कांग्रेस, भाजपा में भी रह चुके हैं नेता
रिटायर्ड आईएएस आईडी स्वामी एनडीए सरकार में गृह राज्यमंत्री रह चुके हैं। रिटायर्ड डीजीपी हंस राज स्वान भाजपा के नेता हैं और चुनाव लड़ चुके हैं। रिटायर्ड आईजी शेर सिंह कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। रिटायर्ड आईएएस और कुमारी सैलजा के बहनोई आरके रंगा कांग्रेस में सक्रिय हो गए हैं और अंबाला लोकसभा से टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed