{"_id":"960b95371a98bd347ed88eef2f2ee714","slug":"political-leader-reaction-on-modi-government-first-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए बजट पर चंडीगढ़ के दिग्गजों की राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए बजट पर चंडीगढ़ के दिग्गजों की राय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Jul 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने बताया कि चंडीगढ़ की जरूरतों के बारे में केंद्र सरकार से बात की जाएगी। चंडीगढ़ के बजट में किसी तरह की कमी न हो इसका प्रयास किया जाएगा। लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेतली ने बहुत ही संतुलित बजट पेश किया। जहां तक हो सकता था उतनी राहत आम लोगों को देने की कोशिश बजट में की गई है। मैं तो यही कहूंगा कि यह अच्छे दिनों की शुरूआत है।
विज्ञापन
पूरी तरह से निराशाजनक
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बीबी बहल के अनुसार चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर को शहर के लोगों की जरूरतों को ध्यान रखना चाहिए। अगर चंडीगढ़ का बजट नहीं बढ़ेगा तो चंडीगढ़ में रुके हुए विकास कार्य कैसे पूरे होंगे। यह बजट पूरी तरह से निराशाजनक रहा। लोगों से जो वादे किए गए थे सरकार ने उसे पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
बजट निराशाजनक : हरमेल
चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरमेल केसरी ने बताया कि भाजपा के नेता खुद यह मांग करते आए थे कि आयकर छूट सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी जाए। अब जब भाजपा ने खुद अपना बजट पेश किया तो छूट की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये ही की गई है। बजट पूरी तरह से निराशाजनक है। इस बजट से भाजपा ने दिखा दिया है कि उनकी कही बातों में किसी तरह की सच्चाई नहीं होती है। देश के लोगों के साथ मजाक किया जा रहा है।
विज्ञापन
लोगों के साथ विश्वासघात
जिला कांग्रेस कमेटी, अर्बन वन के अध्यक्ष, हरमोहिंदर सिंह लक्की के अनुसार लोकसभा में वीरवार को पेश हुआ आम बजट पूरी तरह से दिशाहीन है। बजट में कुछ भी नया नहीं है। मोदी सरकार ने देश के लोगों के साथ विश्वास घात किया है। सरकार ने चंडीगढ़ के बजट में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इस बजट से यह स्पष्ट हो गया कि आने वाले दिनों में लोगों पर बोझ और बढ़ने वाला है।
कुछ भी नया नहीं
चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा के अनुसार बजट में कुछ भी नया नहीं है। इस बजट से महंगाई कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। चंडीगढ़ के लोगों के लिए भी यह बजट किसी मजाक से कम नहीं है। चंडीगढ़ को जो बजट मिला था उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। शहर की जरूरतों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया।
सबका विकास : टंडन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा, 'मैं अरुण जेटली को बधाई देता हूं, जिन्होंने सुधार की दिशा में अग्रसर, विकासोन्मुख, रोजगार सृजन करने वाला और सामाजिक-आर्थिक ढांचे को मजबूत करने वाला बजट पेश किया है। यह बजट ‘सबका साथ सबका विकास’ की धारणा पर केंद्रित है।'