फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political Discussions on Old-age pension in Haryana before elections

Haryana: चौ. देवीलाल ने शुरू की थी बुढ़ापा पेंशन योजना, उन्हीं की तीन पीढ़ियों में इस पर जुबानी जंग तेज

Tue, 01 Aug 2023 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा नसीब सैनी, अमर उजाला, चंडीगढ़
नसीब सैनी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Aug 2023 03:12 PM IST
सार

हरियाणा में इस समय 2750 रुपये बुढ़ापा पेंशन दी जा रही है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 3100 रुपये प्रति माह बुढ़ापा पेंशन देने की घोषणा की थी। जिसके तहत सरकार आने पर तीन बार में 250 रुपये की बढ़ोतरी की। अब यदि 350 रुपये की बढ़ोतरी चुनाव से पहले हो जाती है तो भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का वादा पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Political Discussions on Old-age pension in Haryana before elections
बुढ़ापा पेंशन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हरियाणा में बड़ी संख्या में बुजुर्गों के जीवन यापन में अहम सहारा बन चुका वृद्धावस्था सम्मान भत्ता (बुढ़ापा पेंशन) इस बार चुनाव से पहले ही राजनीतिक चर्चाओं में आ गया है। जिस तरह से राजनीतिक दल बुढ़ापा पेंशन को लेकर वादे कर रहे हैं, उसे देखते हुए निश्चित है कि चुनावी घोषणा पत्रों में राजनीतिक दलों के लिए यह अहम मुद्दा रहेगा। 

विज्ञापन


चौधरी देवीलाल द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन योजना को लेकर उन्हीं की तीसरी व चौथी पीढ़ी में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी 6100 रुपये बुढ़ापा पेंशन देने की घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा अपने पिछले चुनावी वादे 3100 रुपये प्रति माह बुढ़ापा पेंशन देने के बिल्कुल निकट है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haryana DGP: शत्रुजीत कपूर होंगे हरियाणा के नए डीजीपी, एसीबी का अतिरिक्त कार्यभार देने की तैयारी में सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में इस समय 2750 रुपये बुढ़ापा पेंशन दी जा रही है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 3100 रुपये प्रति माह बुढ़ापा पेंशन देने की घोषणा की थी। जिसके तहत सरकार आने पर तीन बार में 250 रुपये की बढ़ोतरी की। अब यदि 350 रुपये की बढ़ोतरी चुनाव से पहले हो जाती है तो भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का वादा पूरा हो जाएगा। वहीं जजपा ने अपने घोषणा पत्र में अजय चौटाला व दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में इसे 5100 रुपये करने का वादा किया था। 


इनेलो ने की है 7500 रुपये देने की घोषणा
इस वादे को पूरा न कर पाने की टीस देवीलाल के पौत्र दुष्यंत चौटाला कई बार सार्वजनिक तौर पर बता चुके हैं। उनका कहना है कि 46 विधायक होते तो पार्टी यह वादा पूरा कर देती, कभी मौका मिला तो इसे पूरा किया जाएगा। उनसे भी आगे निकल कर अब उनके दादा ने भाजपा-जजपा सरकार पर ताऊ देवीलाल द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन काटने का आरोप लगाया और इनेलो की सरकार आने पर पेंशन को 7500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा कर दी है। देवीलाल की विरासत की जंग जजपा-इनेलो में अभी जारी है और वृद्धावस्था सम्मान निधि में अधिक से अधिक राशि का वादा देवीलाल की विरासत का प्रतीक बनता नजर आ रहा है।

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे द्वारा किए जा रहे चुनावी वादों में एक वादा 6100 रुपये बुढ़ापा पेंशन देने का भी शामिल है। इस तरह से सभी पार्टियां अभी से इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने की फिराक में हैं। देखना होगा कि भाजपा यदि इसे 3100 रुपये मौजूदा कार्यकाल में कर देती है तो चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा का बुढ़ापा पेंशन को लेकर क्या रुख रहेगा और इसमें सरकार आने की दिशा में कितनी बढ़ोतरी का वादा भाजपा का रहेगा। फिलहाल बुढ़ापा पेंशन को लेकर साल भर पहले ही हरियाणा की राजनीति में राजनेताओं की बयानबाजी जोर पकड़े हुए है। इससे निश्चित है कि बुढ़ापा पेंशन चुनावी घोषणा पत्रों में अहम मुद्दा रहेगी।

यह भी पढ़ें: Monu Manesar: कौन है मोनू मानेसर, जिसके एक बयान पर भड़का बवाल और जल उठा नूंह

कब-कब बुढ़ापा पेंशन में हुई बढ़ोतरी
-वर्ष 1991 अक्तूबर से, 1999 तक 100/-रुपये मासिक
-नवंबर 1999 से 200 रुपये बढ़ोतरी
-नवंबर, 2004 से 300 रुपये बढ़ोतरी
-1 मार्च, 2009 को 500-700 रुपये बढ़ोतरी
-1 जनवरी 2014 से 1000 रुपये बढ़ोतरी
-1 जनवरी 2015 से 1200 रुपये बढ़ोतरी
-1 जनवरी 2016 से 1400 रुपये बढ़ोतरी
1 नवंबर 2016 से 1600 रुपये बढ़ोतरी
1 नवंबर 2017 से 1800 रुपये बढ़ोतरी
1 जनवरी 2020 से 2250 रुपये बढ़ोतरी
1 अप्रैल 2021 से 2500 रुपये बढ़ोतरी
मौजूदा समय में पेंशन 2750 रुपये प्रति माह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed