फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Polio drug administered during corona, administration gave citation

कोरोना के दौरान पिलाई पोलियो की दवा, प्रशासन ने दिया प्रशस्ति पत्र

Thu, 07 Jan 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Polio drug administered during corona, administration gave citation
चंडीगढ़। कोरोना काल में युवा स्तंभ के वालिंटियर्स ने शहर के विभिन्न हिस्सों में घर-घर जाकर पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाई। संस्था के सदस्यों के इस साहसिक कदम को चंडीगढ़ प्रशासन ने भी सराहा है। प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से युवा स्तंभ के सभी वालंटियर्स को एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

युवा स्तंभ के प्रेसिडेंट उपेंद्र मौर्य ने बताया कि संस्था ने उस वक्त प्रशासन का साथ दिया, जब कोरोना वायरस के मामले शहर में लगातार बढ़ रहे थे। वालिंटियर्स ने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया और इस अभियान को सफल बनाया। उन्होंने बताया कि संस्था की तरफ से कई सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं। इन दिनों संस्था की तरफ से जरूरतमंदों को कंबल बांटा जा रहा है। इसके लिए संस्था के कुछ युवा सदस्य रात में कंबल लेकर निकलते हैं और सड़क पर जो भी जरूरतमंद दिखाई देता है, उसे कंबल दिया जाता है। इसके अलावा संस्था रक्तदान शिविर जैसे अन्य सेवा के कार्य भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed