फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police will take help of Google to trace the person sending threatening mail

Chandigarh: धमकी भरा मेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए गूगल की मदद लेगी पुलिस, यूएसए मुख्यालय से साधा संपर्क

Fri, 14 Jun 2024 05:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो हरीश कोचर, संवाद, चंडीगढ़
हरीश कोचर, संवाद, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2024 05:47 AM IST
सार

बुधवार को चंडीगढ़ सेक्टर 32 के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थित मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट और एयरपोर्ट पर बम होने की धमकी दी गई थी। इस मेल को चंडीगढ़ के अलावा देश के कई मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को भेजा गया था।

विज्ञापन
Police will take help of Google to trace the person sending threatening mail
मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले तक पहुंचने के लिए पुलिस अब गूगल की मदद लेगी। जीमेल से भेजा गया धमकी भरा मेल कहां से और किस आईपी एड्रेस से भेजा गया था, इसका पता लगाने के लिए यूटी पुलिस ने गूगल के यूएसए मुख्यालय से संपर्क साधा है। स्थानीय स्तर पर यूटी साइबर क्राइम टीम भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह जीएमसीएच-32 के अधीन बने मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट के अधिकारिक ई-मेल पर एडम लंजा नाम से किसी ने ईमेल भेजकर संस्थान में बम होने की बात कही थी। साथ ही लिखा था कि बम जल्द ही फटने वाले हैं। इसके बाद हड़कंप मच गया था। करीब तीन घंटे तक बम निरोधी दस्ते ने सर्च अभियान चलाया लेकिन कुछ नहीं मिला। अब पुलिस ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

गूगल से पत्राचार कर यूटी पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मांगीं हैं। पूछा गया है ईमेल किस जगह से किया गया और इसके लिए किस डिवाइस का प्रयोग किया गया है। गूगल से जवाब आने में कुछ समय लग सकता है लेकिन जानकारी मिलने पर पुलिस आरोपी तक आसानी से पहुंच सकती है। पुलिस ने गूगल से मेल भेजने वाले डिवाइस का आईपी एड्रेस भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर ने बताया कि हरियाणा या अन्य प्रदेशों में कोई भी धमकी मिलने पर आईपीसी की धारा 506 के तहत केस दर्ज किया जा सकता है लेकिन चंडीगढ़ यूटी होने के चलते यहां नियम अलग हैं। ऐसे में यहां धमकी मिलने पर आईपीसी की धारा 506 के तहत केस दर्ज नहीं कर सकते। मामले में साइबर सेल की जांच रिपोर्ट आने के बाद अन्य किसी एंगल के आधार पर इसमें केस दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित एक मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।


दस दिन पहले भी कई जगह भेजा गया था धमकी भरा मेल
बुधवार को धमकी भरा ईमेल केवल चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित मेंटल हेल्थ से जुड़े कई संस्थानों को भेजा गया था। ईमेल भेजने की जिम्मेदारी द ग्रुप टेररिजर्स-111 ने ली थी। यूटी पुलिस की जांच में पता चला कि हाल ही में अप्रैल महीने में भी इसी ग्रुप ने नागपुर में इंटरनेशल एयरपोर्ट, सीआईएसएफ मुख्यालय, बैंक सहित अन्य कई बड़े संस्थानों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed