फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police will take action against those who write Army and Police and VIP on the vehicle

सख्ती की तैयारी: वाहन पर आर्मी, पुलिस, वीआईपी लिखवाना पड़ेगा भारी, पुलिस ने कहा- यह गंभीर मामला, लेंगे एक्शन

Wed, 28 Dec 2022 06:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 06:51 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक गंभीर मामला है। लोगों की जान की रक्षा के लिए यह आदेश जारी किया गया है कि ऐसे स्टिकर वाहनों पर न लगाएं। अगर कोई विभाग के आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Police will take action against those who write Army and  Police and VIP on the vehicle
फाइल फोटो।

विस्तार

निजी वाहनों पर पुलिस, आर्मी और वीआईपी लोगो वाले स्टिकर लगाकर रौब दिखाना भारी पड़ेगा। पंजाब के लुधियाना में अब कमिश्नरेट पुलिस ने सख्ती करने की तैयारी शुरू कर दी है। कमिश्नरेट पुलिस ने आदेश जारी किया है कि अब निजी वाहन पर पुलिस, आर्मी और वीआईपी लोगो वाले स्टिकर नहीं लगेंगे। पुलिस का कहना है कि आतंकी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सीधे तौर पर यह गंभीर मामला है। ऐसे लोगो का इस्तेमाल कर शरारती तत्व गलत काम को अंजाम दे सकते हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतने पड़ेगा। लोगों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने यह आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) सौम्या मिश्रा ने बताया कि कुछ लोग निजी वाहनों पर पुलिस, आर्मी और वीआईपी लोगो का स्टिकर लगाकर घूमते हैं। इसी की आड़ में कुछ शरारती तत्व गलत काम को अंजाम दे सकते हैं। कुछ लोग इन विभागों के साथ मिलते जुलते लोगों तैयार करवाकर अपने वाहनों पर भी लगा रहे हैं। इस कारण वह आराम से इन विभागों के अंदर चले जाते हैं और इनके वाहन भी प्रवेश पा जाते हैं। यह एक गंभीर मामला है। लोगों की जान की रक्षा के लिए यह आदेश जारी किया गया है कि ऐसे स्टिकर वाहनों पर न लगाएं। अगर कोई विभाग के आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed