फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police will change passport verification system in Haryana

फर्जी पासपोर्ट प्रकरण: वेरिफिकेशन प्रणाली में बदलाव करेगी पुलिस, आईपैड से लैस होंगे आईओ

Sun, 06 Feb 2022 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 11:41 PM IST
सार

फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हुई है। ऐसे केस फिर न आए इसपर मंथन चल रहा है। आईओ आईपैड से लैस होंगे। जीपीएस से उनकी लोकेशन मिलेगी।

विज्ञापन
Police will change passport verification system in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हरियाणा में फर्जी पासपोर्ट मामलों का खुलासा होने के बाद अब पुलिस अपनी वेरिफिकेशन प्रणाली में बदलाव करेगी। जांच को और तथ्यात्मक व मजबूत किया जाएगा। ऐसी भी व्यवस्था की जा रही है कि बिना मौके पर गए, किसी की भी वेरिफिकेशन न हो सके। इसके अलावा, भविष्य के लिए भी योजना तैयार की है कि जांच अधिकारी को आईपैड दिए जाएंगे और उसको जीपीएस से जोड़ा जाएगा। वेरिफिकेशन के लिए जब कोई अधिकारी जाएगा तो उसकी संबंधित आवेदक के घर की लोकेशन आएगी।

विज्ञापन


फतेहाबाद और करनाल में फर्जी पासपोर्टों की जांच में सामने आया है कि अगर पुलिस की वेरिफिकेशन सही होती तो ये पासपोर्ट नहीं बन पाते। माफिया के सदस्य थानों में मुंशी आदि से सेटिंग करके झूठे पते पर वेरिफिकेशन करा देते हैं। पुलिस की रिपोर्ट के बाद फाइल पर कोई जांच नहीं होती और सीधे कार्यालय से पासपोर्ट जारी होता है।
विज्ञापन


इन खामियों को देखते हुए हरियाणा पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी जिलों से फीडबैक भी मांगा है। साथ इस प्रणाली में और क्या सुधार हो सकता है, इस पर मंथन किया जा रहा है। सीआईडी की ओर से वेरिफिकेशन प्रणाली में सुधार के लिए सुझाव दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पुलिस जांच अधिकारियों को आईपैड देने की योजना है। यह जीपीएस से जुड़ा होगा। जब भी कोई पुलिस कर्मचारी आवेदक के घर के बाहर जाएगा तो उसकी लोकेशन ट्रैक हो जाएगी। इस लोकेशन और संबंधित व्यक्ति के घर पर ही होने के बाद ही पासपोर्ट की वेरिफिकेशन की जाएगी, ताकि ये साबित हो सके कि व्यक्ति संबंधित पते पर ही रहता है। 

घर के बाहर फोटो खिंचवाना होगा: फतेहाबाद एसपी

पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी एसपी को निर्देश दिए हैं कि पासपोर्ट वाले मामले को गंभीरता से लें। भविष्य में बड़ी सावधानी के साथ पासपोर्ट की वेरिफिकेशन कराएं। बिना मौके पर जाए किसी की भी वेरिफिकेशन न हो। गौरतलब है कि दो दिन पहले फतेहाबाद के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने जिले में निर्देश दिए हैं कि आवेदक को अपने परिवार के साथ घर के बाहर फोटो खिंचवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed