फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police tightened security arrangements in Jalandhar on Dussehra

दशहरा पर पुलिस अलर्ट: जालंधर शहर में कमिश्नर और देहात में एसएसपी ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

Tue, 04 Oct 2022 10:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Oct 2022 10:05 PM IST
सार

दशहरा उत्सव की सभी जगह की सुरक्षा की समीक्षा करने एडीजीपी नरेश अरोड़ा जालंधर पहुंचे। उन्होंने दशहरा कमेटियों से मुलाकात की और कुछ दशहरा ग्राउंड में जाकर सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। 

विज्ञापन
Police tightened security arrangements in Jalandhar on Dussehra
दशहरा 2022 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दशहरा पर सुरक्षा के मद्देनजर और इंटेलिजेंस के इनपुट पर जालंधर को अलर्ट पर रखा गया है और सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू और एसएसपी (देहात) स्वर्णदीप सिंह संधू ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। 

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर हुड़दंग रोकने और पुलिस कर्मियों से बदतमीजी करने वालों पर कार्रवाई के लिए उनकी वर्दी में सीसीटीवी कैमरे फिट कर दिए हैं। वहीं एसएसपी ने देहात के संवेदनशील इलाकों में नाकेबंदी के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस प्रशासन को दी जानकारी के मुताबिक शहर में 100 से अधिक जगह पर रावण जलाए जाएंगे तो वही देहात में सात जगह बड़े और 27 छोटे रावण समेत कुल 34 स्थानों पर रावण दहन होगा। 
विज्ञापन


इंटेलिजेंस इनपुट पर अलर्ट जिले की पुलिस ने शहर और देहात में मंदिरों, शॉपिंग मॉल, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सर्च अभियान चलाया और लोगों से सहयोग मांगा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर हो रहे सवालों के मद्देनजर प्रशासन धार्मिक समारोह में किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहता इसलिए अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश हैं कि कानून से खिलवाड़ करने वाला कोई भी हो उस पर तुरंत एक्शन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजीपी ने लिया दशहरा पर्व की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा 
दशहरा उत्सव की सभी जगह की सुरक्षा की समीक्षा करने एडीजीपी नरेश अरोड़ा जालंधर पहुंचे। उन्होंने दशहरा कमेटियों से मुलाकात की और कुछ दशहरा ग्राउंड में जाकर सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed