फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police station will open at saketri

बाउंसर के मर्डर के बाद जागी पंचकूला पुलिस, सकेतड़ी में खुलेगी चौकी

Wed, 10 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 10 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
police station will open at saketri
सकेतड़ी में पुलिस चौकी खुलेगी - फोटो : अमर उजाला
सकेतड़ी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाद पंचकूला पुलिस ने पुलिस चौकी खोलने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को रात हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने वारदात स्थल का दौरा किया। इसके बाद उनकी पुलिस कमिश्नर आरसी मिश्रा और डीसीपी डॉ. अशोक कुमार के साथ बैठक हुई। जिसमें डीसीपी डॉ. कुमार ने डीजीपी के सामने पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


इस पर सहमति बनने के बाद चौकी के लिए किराए के कमरे की तलाश भी शुरू कर दी गई है। डीसीपी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सकेतड़ी की भौगोलिक स्थिति और पंजाब, चंडीगढ़ से लगती सीमा के अलावा मंदिर के आसपास कम आबादी के कारण यह क्षेत्र अपराध का गढ़ बन गया है। जल्द ही यहां पुलिस पोस्ट की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को दिन दहाड़े बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत की बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इससे पहले सकेतड़ी में होली के दिन वरिंद्र की हत्या हो चुकी है। यह हत्याकांड पुलिस व्यवस्था को शर्मसार कर चुका है। वरिंद्र को लगभग 12 बदमाशों ने पहले तलवारों से हमला किया, फिर उसे गाड़ी के नीचे मुंह के बल लटकाकर एक किलोमीटर तक घसीटकर कुचल दिया था। यही नहीं नौ मार्च 2015 को पिंजौर-सिसवां रोड पर कैश वैन से 1.67 करोड़ की लूट के बाद भी अपराधी मोहाली के रास्तों से फरार हो गए थे। सोमवार को हुई हत्या के बाद भी ऐसे ही रास्तों का बदमाशों ने इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed