फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police raid at ram rahim village Sri Gurusar Modia for honeypreen

पुलिस को मिली राम रहीम की हनीप्रीत की लोकेशन, मौके पर 3 थानों की पुलिस

Fri, 22 Sep 2017 09:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Sep 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
police raid at ram rahim village Sri Gurusar Modia for honeypreen
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत
कई दिन से पहेली बनी राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत की लोकेशन पुलिस के हाथ लगी है, जिसके बाद तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल तलाशी जारी है।
विज्ञापन


दरअसल राम रहीम के राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गांव गुरुसर मोडिया में हनीप्रीत के छिपे होने की खबर मिली। कहा जा रहा है कि यहां डेरे में बने लड़कियों के होस्टल में हनीप्रीत रही रही है। जानकारी मिलते ही सुबह 11 बजे हरियाणा की पंचकूला पुलिस सहित राजस्थान की गोलूवाला और सूरतगढ़ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और घर को घेर लिया।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पुलिस को राम रहीम के पैतृक घर में हनीप्रीत सहित कुछ संदिग्ध लोगों के छुपे होने की खबर मिली थी।

25 अगस्त से गायब है हनीप्रीत

police raid at ram rahim village Sri Gurusar Modia for honeypreen
हनीप्रीत इन्सां
बता दें कि 25 अगस्त को राम रहीम को रोहतक जेल तक छोड़ने के बाद हनीप्रीत गायब है। उसके नेपाल में छिपे होने की बात कही जा रही है। इसके मद्देनजर नेपाल पुलिस जगह जगह पर छापेमारी कर रही है। कुछ दिन पहले विराटनगर में उसे देखे जाने की खबर मिली तो पुलिस ने शहर की तलाशी ली, लेकिन हनीप्रीत नहीं मिली।

बुधवार को नेपाल पुलिस ने एक लड़की को हिरासत में लिया, जो हूबहू हनीप्रीत जैसी थी। पूछताछ में वह लड़की बिहार के पटना की निकली, जो अपने परिवार के साथ नेपाल घूमने के लिए आई थी। हनीप्रीत के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उस पर पंचकूला में हिंसा भड़काने और राम रहीम को भगाने की साजिश रचने के आरोप हैं, लेकिन वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed