फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police, quarrel, GT, road, jaam

पुलिस से झड़प, जीटी रोड जाम

Thu, 13 Nov 2014 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/(खन्ना)लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/(खन्ना)लुधियाना Updated Thu, 13 Nov 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
वीरवार देर शाम जीटी रोड पर गुरुद्वारा कलगीधर चौक  में पुलिस और लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो लोगों ने उस पर पत्थर बरसा दिए।
विज्ञापन




जानकार के अनुसार, पुलिस ने एक मोहल्ले में सर्च अभियान चलाया था। बिना वजह पुलिस द्वारा की रही तलाशी का लोगों ने विरोध किया। इसके बाद लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही डीएसपी (डी) विकास सभरवाल, डीएसपी खन्ना हरजिंदर सिंह गिल और सिटी थाना एसएचओ पवनजीत चौधरी मौके पर पहुंचे और लोगों से शांत होने की अपील की। इस पर लोग नहीं माने। पुलिस अधिकारियों ने जाम खुलवाने के  लिए लाठीचार्ज करने की चेतावनी दी। पुलिस फोर्स ने लोगों पर लाठियां बरसा दीं और उन्हें वहां रोड खाली करवा दिया। जवाब में लोगों ने भी पुलिस पर पत्थर बरसाए। लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस पथराव कर रहे लोगों के पीछे दौड़ी और लोगों को खदेड़ दिया। ऐसा कर पुलिस ने यातायात को सुचारू कर दिया।  खबर लिखे जाने तक पुलिस फोर्स तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस संबंध में खन्ना के एसपी (डी) सतिंदरपाल सिंह ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी की तीन कॉलोनियों में रहने वाले लोग नशे का धंधा करते हैं। जिस कारण मीट मार्केट, बाजीगर बस्ती में तलाशी ली। इसके बाद ज्योंही तीसरे मोहल्ले में पहुंचे तो वहां लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने नारेबाजी करते हुए जीटी रोड पर दिल्ली-अमृतसर मार्ग को जाम कर दिया।


काफी समझाने के बाद भी लोगों ने जाम नहीं खोला, उल्टा हम पर पत्थर बरसाने लगे। जिस काण हमें हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा। इस दौरान हमारे दो सिपाही भी घायल हो गए और उनके पत्थर मारने के कारण कई गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा है। एसपी (डी) ने कहा कि पुलिस की जांच जारी है। जिन लोगों ने कानून को अपने हाथ में लिया है, उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।      



उधर ,वालमीकि भाईचारे के पुर्व पभनधान एडवोकेट मदन लाल बालू से बात की तो उन्होनें कहा ्िक पुलिस ठेकेदारों के साथ मिलकर हमे तंग कर रही उन्होनें बताया कि दो दिन पहले पुलिस को सुचना मिली की वाल्मीकि मुहल्ले में कोई नाजायज शराब बेच रहा है जिस पर पुलिस व ठेकेदार ने मिलकर हमारे भाईचारे के घर की तलाशी ली परन्तु वहां पर कुछ नही मिला बालू ने उन के इल्जाम लगया कि उल्टा ठेकेदार के लोगो से पैसा व कैश ले गए,बालू ने कहा कि पुलिस यह धक्केशाही किसी भी कीमत पर सहन नही की जाएगी,सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार दो दिन पहले जब पुलिस ने वाल्मीकि मुहल्ले में रेड की थी तो वहां से शराब की कुछ बोतले बरामद हुई थी परन्तु पुलिस उनके साथ सेटिंग करते हुऐ उन्हे छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed