फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police picked up the youth in the case of theft, mother called 112 and said - son has been kidnapped

गजब: चोरी के मामले में युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में, घबराई मां ने 112 पर की कॉल-बेटे का अपहरण हो गया

Thu, 02 Jan 2025 01:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2025 01:28 AM IST
सार

चोरी के मामले में मौलीजागरां थाने के मुलाजिमों ने कजहेड़ी में छापेमारी कर युवक करन को पकड़कर हिरासत में लिया। उसकी मां बबीता को लगा कि कुछ लोग उसके बेटे का अपहरण कर रहे हैं। इसके बाद महिला ने 112 नंबर पर कॉल कर दी।

विज्ञापन
Police picked up the youth in the case of theft, mother called 112 and said - son has been kidnapped
Police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के कजहेड़ी में मंगलवार रात को युवक के अपहरण की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ऑपरेशन सेल, जिला अपराध प्रकोष्ठ, अपराध शाखा और सेक्टर-36 थाना पुलिस मौके पर दौड़ी। जांच में पता चला कि मौलीजागरां थाने के मुलाजिम चोरी के मामले में एक युवक को पकड़ने आए हैं। जांच के बाद युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

ये था पूरा मामला 

मौलीजागरां के विकासनगर में एक कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति का पर्स चोरी हुआ था। उसमें एक एटीएम था, जिसमें से लगभग एक लाख रुपये चोरी कर लिए गए। मौलीजागरां थाना पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जीरकपुर से एटीएम से एक लाख रुपये निकले हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में तीसरे आरोपी की तलाश थी। पुलिस को पता चला कि तीसरा आरोपी कजहेड़ी में है। 
विज्ञापन


इसके बाद मौलीजागरां थाने के मुलाजिमों ने कजहेड़ी में छापेमारी कर युवक करन को पकड़कर हिरासत में लिया। उसकी मां बबीता को लगा कि कुछ लोग उसके बेटे का अपहरण कर रहे हैं। इसके बाद महिला ने 112 नंबर पर कॉल कर दी। इस दौरान कजहेड़ी में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद मौलीजागरां थाना पुलिस ने जांच कर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए युवक को उठाने से पहले संबंधित थाने में इसकी जानकारी नहीं दी गई। उस युवक को मौलीजागरां थाने में पहुंचने से पहले ही छोड़ दिया गया। अब सवाल खड़ा यह होता है कि अगर वह युवक चोरी के केस में शामिल नहीं था तो उसे उठाया क्यों था। वह केस में शामिल था तो फिर पुलिस ने उसे छोड़ क्यों दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed