{"_id":"6c1b9f85df9e890e03f23d507dd44027","slug":"police-pick-up-mla-gunman-for-enquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को विधायक के गनमैन को ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को विधायक के गनमैन को ले गई पुलिस
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 15 Jan 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के एक विधायक के गनमैन को चंडीगढ़ पुलिस संदिग्ध व्यक्ति मान कर नाइटफूड स्ट्रीट से पकड़ ले गई। यह घटना देर रात 12:40 बजे हुई। हालांकि पूछताछ के बाद उसे करीब पौने दो बजे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विधायक के कुछ रिश्तेदार नाइटफूड स्ट्रीट में खाना खाने आए थे। गनमैन इस दौरान आसपास चक्कर लगाने लगा। नाइटफूड स्ट्रीट के पास तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे संदिग्ध मानकर उसे गन का लाइसेंस दिखाने को कहा। उसके पास पंजाब का लाइसेंस था।
विज्ञापन
इस पर पुलिसकर्मी उसे सेक्टर-11 के थाने ले गए। वहां उसने अपनी पहचान कुलवंत सिंह निवासी गुरदासपुर बताई और कहा कि वह पंजाब के एक विधायक का गनमैन है। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे वेरिफिकेशन के लिए विधायक होस्टल ले गए। वहां पुष्टि होने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
हमने उसका लाइसेंस वेरिफाई किया। वह पंजाब का है और उसे लेकर चंडीगढ़ आ सकता है। इसलिए हमने उसे छोड़ दिया।
- हरपाल सिंह, जांच अधिकारी, थाना, सेक्टर-11