फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police have registered a case of robbery and assault in the Indira Colony clash.

Chandigarh News: इंदिरा कॉलोनी के झगड़े में पुलिस ने लूटपाट और मारपीट का दर्ज किया मामला

Sat, 25 Oct 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police have registered a case of robbery and assault in the Indira Colony clash.
मनीमाजरा। न्यू इंदिरा कॉलोनी में हुए झगड़े और लूटपाट के मामले में चार आरोपियों को आईटी पार्क थाने ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन, अंसुल उर्फ कालू, विजय उर्फ लब्बू और हरपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन

सभी आरोपी न्यू इंदिरा कॉलोनी के निवासी हैं। पुलिस ने विजय उर्फ लब्बू के कब्जे से एक बांस का डंडा बरामद किया है जिसका उपयोग हमले में किया गया था। 22 अक्तूबर को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि न्यू इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा में घर नंबर 148, 138, 135, 101 पर एक झगड़े की घटना हुई है। इसमें कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद जीएमसीएच-32 से एक रुक्का (मेडिकल रिपोर्ट) प्राप्त हुआ कि न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी रसीला राम (38) को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में घायल ने बताया कि वह अपना बयान इलाज पूरा होने के बाद देगा। 23 अक्तूबर को पुलिस ने पीड़ित के घर जाकर बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल ने बताया कि रात करीब 9:35 से 9:45 बजे के बीच हनी, आशु, चाटू, लब्बू, काकू, नवीन, कालू, राजन और अन्य ने राॅड, डंडे और बैट से बुरी तरह पीटा और उसके पर्स में 10 हजार रुपये व दस्तावेज सहित सैमसंग मोबाइल फोन लूट लिया। शिकायत के आधार पर थाना आईटी पार्क में मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान गुप्त सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल राजबीर सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विजय उर्फ लब्बू की निशानदेही पर न्यू इंदिरा कॉलोनी खेल परिसर के सामने झाड़ियों से एक बांस का डंडा भी बरामद किया। सभी आरोपितों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed