फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Campaign Against Drugist

यहां नशाखोरों के खिलाफ पुलिस ने छेड़ा अभियान

Sun, 09 Feb 2014 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Feb 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
Police Campaign Against Drugist
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने नशाखोरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ बेचने वालों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-17 पुलिस ने स्थानीय परेड ग्राउंड के पास 1.6 किलो बुकी के साथ एक युवक को दबोचा। आरोपी सेक्टर-24 निवासी सुनील कुमार बताया गया है।

उधर, सेक्टर-34 पुलिस ने सेक्टर-45 के पंप के पास नाका लगाकर संदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 105 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों  आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की थी। इसमें शहर में बढ़ रहे नशाखोरों पर शिकंजा कसने की सख्त हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के आला अधिकारियों का मानना है कि शहर में अपराध बढ़ने का एक बड़ा कारण नशा है। मालूम हो कि पुलिस ने शुक्रवार को भी दो अलग-अलग जगह से चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों से कुल 22 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों में सेक्टर-25 निवासी रिक्की और धनास निवासी विजय शामिल थे। इससे पहले भी मनीमाजरा पुलिस ने आईटी पार्क, किशनगढ़ से पिछले वीरवार को एक व्यक्ति को 15 किलो बुक्की के साथ दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed