फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police BSF and ghatak commandos conducted anti tunnel operation in Pathankot

पीएम का जम्मू दौरा: पठानकोट में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, पुलिस-बीएसएफ व घातक कमांडो ने चलाया एंटी टनल ऑपरेशन

Fri, 22 Apr 2022 06:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Apr 2022 06:34 PM IST
सार

24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जम्मू संभाग में दौरा बताया जा रहा है। लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह तलाशी अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन
Police BSF and ghatak commandos conducted anti tunnel operation in Pathankot
पुलिस, बीएसएफ और घातक टीम के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू और कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में पांच संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद पठानकोट पुलिस भी सतर्क हो गई है। शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), पुलिस और घातक कमांडो ने संयुक्त एंटी टनल सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में बारीकी से सुरंग की तलाश की गई। 

विज्ञापन


बताया यह भी जा रहा है कि यह संयुक्त सर्च ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू संभाग दौरे को लेकर चलाया गया। बता दें कि यह क्षेत्र पाकिस्तान के साथ-साथ जम्मू और कश्मीर की सीमा से भी सटा है। जम्मू संभाग में पिछले कुछ दिनों से आतंकी गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने इनपुट जारी किया है। लिहाजा जिला पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बमियाल सेक्टर में पिछले दो दिन से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान डीएसपी ऑपरेशन सुखजिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी कुलवंत सिंह और बमियाल पुलिस चौकी प्रभारी तरसेम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर पुलिस और कमांडो के साथ बीएसएफ जवानों ने भारत-पाकिस्तान जीरो लाइन पर स्थित गांव सिंबल स्कोल, टींडा में सुरंग की तलाश की। हालांकि, शुक्रवार को भी संदिग्ध गतिविधियां सामने नहीं आईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के जम्मू संभाग दौरे को लेकर जिला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट पर है। इस कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में पैनी निगाह रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जम्मू संभाग में दौरा बताया जा रहा है। लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह तलाशी अभियान चलाया गया है। कुछ दिन पहले जम्मू संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी सुरक्षा एजेंसी के सामने आई हैं। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों की ओर से हाई अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed