फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested the accused going to supply cocaine

कोकीन सप्लाई करने जा रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 29 Nov 2021 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused going to supply cocaine
चंडीगढ़। शहर के क्लबों और होटलों में कोकीन सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करनाल के असंध निवासी बादल बेनीवाल (31) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 11 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट केसमक्ष पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ 2008 और 2019 में हत्या के प्रयास में केस दर्ज हुए थे।
विज्ञापन

सेक्टर-17 थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सेक्टर-23 से सेक्टर-9 के एक क्लब में बाइक पर कोकीन सप्लाई करने जाने वाला है। पुलिस ने सेक्टर-23 में नाका लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी वर्तमान में पंचकूला के सेक्टर-31 में रहता है। वह शादीशुदा है और उसका 6 साल का एक बेटा है। वह टैक्सी चलाता है। टैक्सी चलाने के दौरान एक बार उसकी कोकीन तस्करों से मुलाकात हुई। तब 4द्गशठ्ठ भी इस धंधे में जुड़ गया। पुलिस के अनुसार आरोपी 7 से 8 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से कोकीन बेचता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सेक्टर-26 के डिस्कोथेक, सेक्टर-9 के डिस्कोथेक, औद्योेगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्लबों में कोकीन की सप्लाई देता था। पुलिस ने बताया कि सेंट्रल डिवीजन के एक बड़े होटल में भी आरोपी ग्राहकों को कोकीन सप्लाई करने जाता था।
विज्ञापन

नाइजीरियन के शामिल होने का शक
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी व्हाट्सअप कॉल पर ही बात करते थे। आरोपी के अनुसार बड़ा एक गिरोह है जो इस व्यवसाय से जुड़ा है। ये नेक्सेस बहुत बड़ा है। इसमें एक दिल्ली में रहने वाला नाइजीरियन व्यक्ति भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed