फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested eight people on prostitution charges in Patiala

पर्दाफाश: गांव में जिस्मफरोशी का अड्डा, दिल्ली-पंजाब से आती थीं महिलाएं, इतने रुपये में लगती थी बोली

Sun, 17 Sep 2023 11:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Sep 2023 11:20 AM IST
सार

सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने आरोपी महिला के अलावा देह व्यापार में शामिल दिल्ली की दो, फरीदाबाद की एक और पंजाब की दो महिलाओं को भी पकड़ा। नाभा के राजेश कुमार और पटियाला के लाल सिंह को भी पुलिस ने दबोचा है।

विज्ञापन
Police arrested eight people on prostitution charges in Patiala
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के पटियाला जिले के गांव चौरां में एक हाई-प्रोफाइल जिस्मफरोशी के अड्डे का पर्दाफाश हुआ है। जहां पर एक महिला अपने घर में ही दिल्ली व पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करा रही थी। महिला प्रति ग्राहक 2000 रुपये वसूल करती थी। पुलिस ने छापा मारकर मकान मालकिन समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो पुरुष भी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना अर्बन एस्टेट के प्रभारी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ पटियाला-राजपुरा रोड पर एक अस्पताल के नजदीक मौजूद थे। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि एक महिला गांव चौरां में अपने घर में जिस्मफरोशी का अड्डा चला रही है। सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने आरोपी महिला के अलावा देह व्यापार में शामिल दिल्ली की दो, फरीदाबाद की एक और पंजाब की दो महिलाओं को भी पकड़ा। नाभा के राजेश कुमार और पटियाला के लाल सिंह को भी पुलिस ने दबोचा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला विभिन्न व्यक्तियों को अपने घर बुलाती थी। 2000 रुपये वसूल कर पकड़ी गई महिलाओं से जिस्मफरोशी कराती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed