फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police arrest gangsters

गैंगस्टर को भगाने वालों का पर्दाफाश, पुलिस ने धर दबोचे 5 गैंगस्टर

Thu, 30 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Thu, 30 Mar 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
police arrest gangsters
गोरू बच्चा गैंग के पांच गैंगस्टर गिरफ्तार
पेशी के दौरान गैंगस्टर को छुड़ाने की योजना एसटीएफ पंजाब व जिला पुलिस ने नाकाम किया है। संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने गोरू बच्चा गैंग के पांच सदस्यों को दबोचा है। तीन गैंगस्टर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने इनसे दो पिस्टल, पांच कारतूस और चार दातर बरामद किए हैं। सीआईए स्टाफ कपूरथला में प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी संदीप कुमार शर्मा और एसटीएफ पंजाब के एआईजी इंटेलीजेंस दिलजिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि  डीएसपी भुलत्थ नवनीत सिंह माहल, थाना ढिलवां के कार्यकारी इंचार्ज एएसआई जग्गा सिंह ने मियानी अड्डा ढिलवां पर नाकाबंदी की थी।
विज्ञापन


 इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि ढिलवां धुस्सी बांध पर गोरू बच्चा गैंग के सदस्य कपूरथला जेल में बंद साथी जरनैल सिंह चैरी को पेशी भुगतने जाने के दौरान फायरिंग करके भगाने की योजना बना रहे हैं। साथ ही वह किसी बड़े डाके की प्लानिंग कर रहे हैं।  इस पर पुलिस ने तुरंत वहा रेड की।
विज्ञापन


एसएसपी के मुताबिक वहां हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र मंगलजीत सिंह निवासी ढिलवां, अजय उर्फ अंजू मसीह निवासी रईया, जोधा निवासी मिर्जापुर, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र जागीर सिंह निवासी बुटरकलां, गुरविंदर रंधावा उर्फ बाबा निवासी चन्नके मेहता, जतिंदर सिंह उर्फ भोलू निवासी कुद्दूवाल व सतवंत सिंह निवासी दाऊदपुर हथियारों और किरपानों से लैस होकर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस पार्टी को देखकर बाकी साथी फरार हो गए

police arrest gangsters
पुलिस पर फायरिंग कर साथी को छुड़ाने की योजना थी
हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र मंगलजीत सिंह को पुलिस ने दबोच लिया। इसके पास से दो दातर बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि हैप्पी से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने वहां से फरार हुए गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ भोलू, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र जागीर सिंह, गुरविंदर सिंह रंधावा उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो पिस्टल और दो दातर बरामद किए हैं। एसएसपी  ने बताया कि बरामद पिस्टल में एक लाइसेंसी है।

यह पिस्टल इन लोगों ने जीएस गन हाउस के मालिक के बेटे गुरजीत सिंह से लिया है। पुलिस ने गन हाउस के मालिक गुरजीत सिंह के पुत्र गुरविंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। फारर तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। इस दौरान एसपी जांच बहादुर सिंह सग्गू, डीएसपी भुलत्थ नवनीत सिंह माहल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed