{"_id":"62066b14d815a678be03dd12","slug":"pm-narendra-modi-to-address-rally-in-pathankot-on-february-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Chunav 2022: 16 फरवरी को पठानकोट में पीएम मोदी की रैली, 14 को जालंधर तो 17 को फाजिल्का आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Chunav 2022: 16 फरवरी को पठानकोट में पीएम मोदी की रैली, 14 को जालंधर तो 17 को फाजिल्का आएंगे
Fri, 11 Feb 2022 07:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Feb 2022 07:30 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हफ्ते में पंजाब में तीन रैली करेंगे। पहली रैली 14 फरवरी को जालंधर में होगी। 16 फरवरी को पठानकोट में दूसरी और 17 को फाजिल्का में पीएम की तीसरी रैली होगी। 20 फरवरी को पंजाब में मतदान है। 10 मार्च को परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को पठानकोट में चुनावी रैली करेंगे। रैली के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां व जिला पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस, सीआईडी और काउंटर इंटेलिजेंस के उच्चाधिकारियों ने शुक्रवार को पठानकोट पहुंच सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इसके अलावा एडीजीपी (तकनीक) राम सिंह गुरुवार को पठानकोट पहुंचे थे।
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पठानकोट से सटे गांव भरोली स्थित-21 सब एरिया के मैदान में चुनावी रैली करेंगे। सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने शुक्रवार को आईजी मुनीष चावला, एआईजी वरिंदर सिंह (सीआईडी), कांउटर इंटेलिजेंस के एआईजी आशीष कपूर, जिला चुनाव अधिकारी संयम अग्रवाल और एसएसपी सुरेंद्र लांबा पहुंचे। इस दौरान पावरकॉम व नगर निगम समेत विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने पावरकॉम को बिजली व्यवस्था व नगर निगम को सफाई व अन्य कार्य जल्द निपटाने का आदेश दिया। इसके अलावा दोनों विभागों से वाहनों की पार्किंग और रूट मैप को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसमें 14 फरवरी को जालंधर, 16 को पठानकोट और 17 फरवरी को फाजिल्का में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
रैली को सफल बनाने के लिए टीमें गठित
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय शर्मा और पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा ने कहा कि 16 फरवरी को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भरोली स्थित-21 सब एरिया के मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे। मंच, लोगों के बैठने और सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है।