फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi public rally in Haryana in October

पीएम मोदी हरियाणा से फूंकेंगे लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल, इस क्षेत्र पर रहेगा खास फोकस

Thu, 06 Sep 2018 10:06 AM IST
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Sep 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi public rally in Haryana in October
modi - फोटो : फाइल फोटो
भाजपा पीएम मोदी की मौजूदगी में हरियाणा से मिशन 2019 की शुरूआत करने की तैयारी में है। हरियाणा में जीटी रोड बेल्ट के सहारे बहुमत में आई भाजपा इस बार फिर से इसी बेल्ट के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी कर रही है। आगामी 26 अक्तूबर को सूबे की भाजपा सरकार को चार साल पूरे हो जाएंगे। जिसके बाद 28 अक्तूबर को पार्टी करनाल में एक बड़ी रैली का आयोजन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस रैली में लाने की तैयारी है। उनकी मौजूदगी में ही पार्टी 2019 के चुनाव का उद्घोष करेगी।
विज्ञापन


पार्टी के चार साल के कामकाज की समीक्षा कर प्रधानमंत्री एक बार फिर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का चेहरा जनता के सामने कर सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले ही रोहतक में यह घोषणा कर चुके  है कि 2019 में भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार मनोहर लाल ही होंगे।
विज्ञापन


पिछले चुनाव में जीटी रोड बेल्ट से ही भाजपा के खाते में दो दर्जन से अधिक सीटें आई थीं। लोकसभा चुनाव में भी चार सीटें अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत जीटी रोड बेल्ट से ही थीं। इसलिए इस बेल्ट पर दोबारा फोकस किया जाना पार्टी की मजबूरी है। आज मोरनी से शुरू होने वाला यह अभियान आने वाले समय में सोनीपत तक दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल से लेकर पंडित दीनदयाल तक को याद करेंगे
भाजपा हरियाणा में जीत हासिल करने के लिए अगले चार महीने तक न केवल आमजन को बदलाव का अहसास करवाएगी। बल्कि कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा जाएगा। इस दौरान संगठनात्मक और सरकार के स्तर पर लगातार आयोजन होंगे। 13-14 सितंबर को रोहतक में प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन किया जाएगा। 16 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कालजयी कविताओं पर अलग-अलग स्थानों काव्यांजलि पाठ आयोजित किए जाएंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन 25 सितंबर तक सेवा सप्ताह आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधरोपण आदि आयोजनों के साथ आयुष्मान भारत अभियान के बारे में भी आमजन को जागरूक किया जाएगा।

जनता तक पहुंचाई जाएंगी सरकार की उपलब्धियां
सरकार के 4 साल पूरे होने पर अलग-अलग स्थानों पर उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 अक्टूबर को करनाल में प्रदेशस्तरीय रैली के साथ चुनावी बिगुल फूंका जाएगा। जिलास्तर पर महिला सम्मेलनों का आयोजन कर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा होगी।


अक्टूबर माह में शक्ति केंद्र स्तर पर सम्मेलन तथा नवंबर माह में बूथ स्तर पर सम्मेलन पूरे प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन (25 दिसंबर) सुशासन दिवस पर बूथ पर पंजीकृत कार्यकर्ताओं का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed