फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   pm narendra modi govt cabinet minister dr. harshwardhan big statement on pakistan

मोदी के मंत्री बोले- पाकिस्तान को अपने तरीके से जवाब देंगे

Sat, 20 Aug 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 20 Aug 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi govt cabinet minister dr. harshwardhan big statement on pakistan
फिरोजपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
मोदी सरकार में मंत्री ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि पाकिस्तान को जवाब दिया जाएगा, लेकिन अपने तरीके से। ऐसा उन्होंने पंजाब में कहा।
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा के केंद्रीय मंत्री डा. हर्ष वर्धन ने हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक पर शहीदों की समाधि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। यहां उन्होंने किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह नन्नु के निवास स्थान पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कई बातें कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दो साल में देश में जो कार्य किए हैं इतने कार्य किसी और सरकार ने नहीं किए थे। जम्मू-कश्मीर में बिगड़े माहौल पर पूरा देश एकजुट है। पाकिस्तान जो करतूत कर रहा है उसे पूरी दुनिया देख रही है।
विज्ञापन


डा. हर्ष वर्धन ने मोदी सरकार की अब तक की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जो कार्य कांग्रेस पिछले कई साल से नहीं कर सकी थी वे कार्य मोदी सरकार ने पिछले दो साल में करके दिखाए हैं। भारत की आर्थिक स्थिति दूसरे देशों की तुलना में काफी मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर को लेकर पूरा देश एकजुट है

pm narendra modi govt cabinet minister dr. harshwardhan big statement on pakistan
फिरोजपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
एक सवाल के जवाब में हर्ष वर्धन ने कहा कि पाकिस्तान से भारत अपनी संस्कृति के मुताबिक जवाब दे रहा है। जम्मू-कश्मीर के मामले में पूरा देश एकजुट है।

भारत के सभी देशों के साथ अच्छे संबंध हैं। भारत की साइंस टेक्नोलॉजी किसी भी देश से कम नहीं है। भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष विजय सांपला से पंजाब में भाजपा के बीच चल रही गुटबाजी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ये सभी पार्टियों में चलता है।

फिरोजपुर में प्रांतीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखपाल सिंह नन्नु और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा के बीच चल रही गुटबाजी पर सांपला कुछ नहीं बोले। इस मौके पर विजय पाल सिंह तोमर, प्रांतीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखपाल सिंह नन्नु, जिला भाजपा प्रधान दविंदर बजाज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed