{"_id":"8d5a7b12d75bf2f4bc23b82b6b7b86da","slug":"pm-modi-will-handover-key-of-2108-flats-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2108 फ्लैट्स के अलॉटियों को पीएम सौंपेंगे चाबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2108 फ्लैट्स के अलॉटियों को पीएम सौंपेंगे चाबियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-63 की जनरल सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम के अलॉटियों को फ्लैट की चाबियां सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की उम्मीद है। हाउसिंग बोर्ड ने इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री को पिछले सप्ताह निमंत्रण भेजा था।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पीएम कार्यालय ने मोदी के आने के संकेत बोर्ड को दिए हैं। इस कारण सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट में जो काम अधूरे रह गए हैं, कर्मचारियों को उन्हें पूरा करने के लिए 10 जुलाई तक का टारगेट दिया गया है। वहीं काम इतना ज्यादा बचा है कि कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के अनुसार 10 से लेकर 17 जुलाई के बीच किसी भी दिन पीएम आ सकते हैं। बुधवार को भी हाउसिंग बोर्ड के आला अधिकारियों ने यहां का दौरा किया। प्रोजेक्ट के भीतर सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है, लेकिन अभी इस प्रोेजेक्ट को पानी का कनेक्शन नहीं मिला है।
विज्ञापन
इसके साथ ही फ्लैट में एलईडी लाइट्स का काम भी बचा है। वहीं प्रोजेक्ट के लिए अलॉटियों का 4 और 5 जुलाई को ड्रा होना है।
इतने फ्लैट हैं यहां
सेक्टर-63 में 2108 फ्लैट का निर्माण किया गया है, जिनमें 336 तीन कमरों वाले फ्लैट हैं, जबकि 888 टू बेड रूम और 564 वन बेड रूम वाले फ्लैट हैं। इनके अलावा 320 यूनिट ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए बनाए गए हैं। सीएचबी के अनुसार फ्लैट के नंबरों के हिसाब से ड्रा निकालने के बाद अगले माह तक सभी को कब्जा दे दिया जाएगा। मालूम हो कि यहां 2008 से निर्माण कार्य चल रहा है।
किस्तें जमा न करवाने वालों को अब नहीं मिलेगा मौका
हाउसिंग बोर्ड के अनुसार उन लोगों का नाम ड्रॉ में शामिल नहीं किया जाएगा, जिन्होंने देर होने पर ब्याज समेत किस्तें जमा नहीं करवाई हैं। ऐसे लोगों की सूची कार्यालय के ब्लाक सी के नोटिस बोर्ड पर लगाई गई है। इन आवेदकों को एक जुलाई तक राशि जमा करवाने की तारीख दी गई थी। अब जो फ्लैट बचेंगे उनकी ओपन नीलामी होगी।
यह होगा ड्रॉ का समय
कैटगरी सी के वन बेड रूम वाले सफल आवेदकों को ड्रॉ के लिए चार जुलाई को आना होगा। सुबह 9.30 से एक बजे तक ड्रा निकाला जाएगा, जबकि कैटगरी ए के तीन कमरों वाले फ्लैट का ड्रा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक निकाला जाएगा। कैटगरी बी के टू बेड रूम फ्लैट के लिए पांच जुलाई को सुबह 9.30 से दोपहर एक बजे तक ड्रा निकाला जाएगा। इसी दिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक वन बेड रूम (ईडब्ल्यूएस) फ्लैट का ड्रा निकाला जाएगा।