हरियाणा में कब गरजेंगे मोदी, तारीख तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 19 अगस्त को कैथल आगमन प्रदेश में विधानसभा चुनाव के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के आधुनिकीकरण का शिलान्यास करने यहां पहुंच रहे हैं लेकिन इसी मौके पर वे एक रैली को भी संबोधिक करेंगे।
मोदी की प्रधानमंत्री बनने के बाद हरियाणा की यह पहली यात्रा है, जो राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बिल्कुल करीबी दिनों में होने जा रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए 18 अगस्त को कैथल में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को 16 अगस्त पर टालते हुए उसका आयोजन स्थल भी कैथल के बजाय जींद कर दिया गया है।
राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह की करीबी और रैली के आयोजक धर्मपाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैथल का दौरे के कारण 18 अगस्त की रैली का आयोजन स्थल बदल कर जींद कर दिया गया है। यह रैली जींद में 16 अगस्त को होगी।
केंद्रीय भूतल मंत्री ने की मोदी के आने की पुष्टि
गौरतलब है कि इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा 19 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी कैथल में राष्ट्रीय राजमार्ग के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की पुष्टि करते हुए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मोदी 19 अगस्त को कैथल में आ रहे हैं। वे राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 के आधुनिकीकरण का शिलान्यास करेंगे। साथ ही कैथल में रैली को संबोधित करेंगे।
केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद नौ जुलाई को मंत्रीमंडल द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 के 95.38 किलोमीटर लंबे अंबाला-कैथल तक के मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। इस कार्य पर 1176.48 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस समय यह मार्ग काफी खस्ताहाल में है। इसे अब खूनी सड़क के नाम से जाना जाता है।