फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM modi will be arrived chandigarh on world yoga day, opening night tourism

पीएम मोदी का आना तय, चंडीगढ़ में करेंगे नाइट टूरिज्म का उद्घाटन

Fri, 15 Apr 2016 01:28 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
PM modi will be arrived chandigarh on world yoga day, opening night tourism
Narendra modi - फोटो : file photo

शहर की शान कैपिटल कॉम्प्लेक्स में नाइट टूरिज्म का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम 21 जून को विश्व योग दिवस के दौरान चंडीगढ़ आएंगे। वह कैपिटल कॉम्प्लेक्स में लोगों के साथ योग करेंगे। इस दौरान लगभग 50 हजार लोगों के जुटने की संभावना है।

विज्ञापन


कैपिटल कॉम्प्लेक्स में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नाइट लाइटिंग का काम आठ करोड़ रुपये से पूरा किया जाएगा। इसके लिए एडवाइजर ने मीटिंग कर आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विश्व योग दिवस तक नाइट लाइटिंग का काम पूरा किया जाए।
विज्ञापन


कैपिटल कॉम्प्लेक्स में पिछले साल अक्टूबर में 10 दिन के लिए नाइट टूरिज्म का ट्रायल किया गया था। इस दौरान 10 दिन में 5 हजार से अधिक लोग विजिट करने आए थे। विजिट के दौरान पर्यटकों के अलावा शहर के लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के रुझान को देखते हुए यहां चंडीगढ़ प्रशासन ने नाइट टूरिज्म को डेवलप करने का प्रपोजल तैयार किया। प्रपोजल तैयार होने के बाद इसके लिए आठ करोड़ रुपये पास किए। जून में लाइटिंग का काम पूरा करके 21 जून तक इसे शुरू करने की उम्मीद है।

 कैपिटल कॉम्प्लेक्स को आठ करोड़ रुपये की लाइटिंग से सजाया जाएगा। इसमें हाईकोर्ट, पंजाब और हरियाणा सेक्रेटेरियट, ओपन हैंड मॉन्यूमेंट, विधानसभा, टावर ऑफ शेडो, ज्योमेट्रिकल हिल और मार्टिंस मेमोरियल से लेकर कैपिटल कॉम्प्लेक्स के एंट्री गेट तक लाइटिंग की जाएगी। इसके लिए शहर के आर्किटेक्ट कॉलेज की मदद ली जाएगी।


अनुराग अग्रवाल, गृहसचिव, चंडीगढ़ प्रशासन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को विश्व योग दिवस पर आएंगे। कैपिटल कॉम्प्लेक्स में नाइट टूरिज्म शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed